Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
03-Jun-2025 04:01 PM
By First Bihar
PATNA: पुलिस कर्मियों के आत्महत्या किये जाने का मामला आए दिन सामने आ रहा है। पिछले दिनों पटना के परसा बाजार में एक महिला सिपाही कनक प्रिया ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तब घरवालों ने कनक प्रिया के सिपाही पति प्रभात कुमार पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस अभी इस मामले की तहकीकात कर ही रही थी कि तभी एक और मामला महिला सिपाही के सुसाइड का सामने आ गया। ताजा मामला पटना पुलिस लाइन के पास का है।
घटना पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के लोदीपुर पुलिस लाइन के सामने धोबी गली की है जहां महिला कॉन्स्टेबल किराये के मकान में अकेले रहती थी। महिला की लाश उसके कमरे से बरामद किया गया। महिला सिपाही ने किराये के मकान में आत्महत्या कर ली। जिससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। उसकी पहचान बिहार विशष सशस्त्र पुलिस (बीएमपी-7) की 28 वर्षीय महिला सिपाही सुनिता कुमारी के रूप में हुई है जो नवादा जिले की रहने वाली थी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गांधी मैदान थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की छानबीन शुरू की। गांधी मैदान थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है और ना ही मौके से कोई सुसाइड नोट ही मिला है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
बताया जाता है कि महिला सिपाही सुनिता शादीशुदा थी। पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में थी, लेकिन इस टेंशन की वजह क्या थी इसका पता नहीं चल सका है। जब घर के मालिक को उसके कमरे से बदबू आने लगी तब उन्होंने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 को दी। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा किसी तरह खोला तो देखा कि महिला सिपाही की लाश पड़ी हुई थी। प्रथमदृष्टया देखने से पुलिस को आत्महत्या का मामला लगा।
घटना की सूचना मिलते ही पति घटनास्थल पर पहुंच गये। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। वही मायके वालों को इसकी सूचना दे दी गयी है। सुनिता की मां और बाबू जी जमशेदपुर से पटना के लिए निकल चुके हैं। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी की मौत से दोनों काफी सदमे में हैं। परिवार वाले किसी संदिग्ध घटना की आशंका जता रहे हैं। पुलिस फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। जिससे पता चल पाएगा कि महिला सिपाही ने खुदकुशी की है या फिर उसकी हत्या हुई है. फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। मृतका के परिवारवालों को पुलिस प्रशासन ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया साथ ही इस मामले की गहन जांच के आदेश दिए।