ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / patna-news / पटना में नशीले इंजेक्शन के बड़े रैकेट का खुलासा, 7 गिरफ्तार, भारी मात्रा...

पटना में नशीले इंजेक्शन के बड़े रैकेट का खुलासा, 7 गिरफ्तार, भारी मात्रा में इंजेक्शन और नींद की गोलियां बरामद

पटना पुलिस ने कंकड़बाग में नशीले इंजेक्शन और नींद की दवाइयों के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में 7 आरोपी गिरफ्तार, 15,609 इंजेक्शन, 76,380 नींद की गोलियां और कैश बरामद।

19-Oct-2025 04:49 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में 9 साल से शराबबंदी लागू है। घरेलू हिंसा की बढ़ रही घटनाओं के बाद महिलाओं की विशेष मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून को बनाया था यह सोचकर कि लोग नशे से दूर रहेंगे और घर परिवार को खुश रखेंगे। लेकिन उनके इस कदम के बाद जो लोग पैसे वाले हैं वो ज्यादा पैसा देकर शराब तस्करों से शराब की व्यवस्था करने लगे। 


शराब की होम डिलिवरी होने की बात भी सामने आ चुकी है। वही जो लोग पैसे से कमजोर हैं वो शराब की जगह सुखा नशा और नशीली दवाइयों का सेवन करने लगे। पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में नशीले इजेक्शन के कारोबार की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर कंकड़बाग में चल रहे नशीले इंजेक्शन का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 15,609 इंजेक्शन और 76,380 नींद की गोलियां बरामद किया गया है। 


कंकड़बाग थाना क्षेत्र में 17 अक्टूबर 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर कंकड़बाग थाना पुलिस और औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम ने कंकड़बाग झोपड़पट्टी में छापेमारी कर नशे के कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। इस कार्रवाई में कुल 07 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तो वही कुल 15,609 नशे का इंजेक्शन, 76,380 नींद की गोलियां, दो मोबाइल फोन और ₹4,38,218/- नकद बरामद किया गया है। 


प्रथम चरण में कंकड़बाग झोपड़पट्टी से 102 नशे की इंजेक्शन और करीब 25 लीटर देशी शराब बरामद करते हुए 5 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो नशीले इंजेक्शन की खेप को ब्रजेश कुमार नामक सप्लायर से लिया था। इनकी निशानेही पर पटना सिटी स्थित ब्रजेश कुमार के घर में छापेमारी की गई, जहां से 700 नशे का इंजेक्शन और ₹4,38,218/- नकद बरामद किया गया। जब ब्रजेश से पूछताछ में मिले इनपुट के बाद टीम ने ई-110 पीसी कॉलोनी, कंकड़बाग में फिर छापेमारी की, जहां से राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। गोदाम से 14,909 नशे का इंजेक्शन और 76,380 नींद की गोलियां (डायजेपाम और ट्रामाडोल) बरामद किया गया। पटना पुलिस नशे के खिलाफ इसे बड़ी कार्रवाई मान रही है। 

पटना से सूरज की रिपोर्ट