Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर
29-Dec-2025 06:07 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार में राजधानी के सभी ऑटो स्टैंड को हाइटेक बनाने का काम अब तेजी से किया जा रहा है। जिसमें पटना के लगभग सभी ऑटो स्टैंडों पर रुट बोर्ड, प्रीपेड ऑटो बूथ समेत अन्य कई सुविधा बहाल किया जा रहा है। इसी कड़ी में पटना जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सामान्य प्रशासन ने एक और बड़ी सुविधा बहाल कर दी है। जिससे अब स्टेशन पर आये यात्रियों को राजधानी के किसी भी इलाके में जाने के लिए ऑटो चालक या अन्य लोगों से पुछने की जरूरत नहीं होगी।
पटना जंक्शन के समीप प्रमुख टाटा पार्क ऑटो स्टैंड पर यात्रियों के जानकारी के लिए रूट निर्धारित बोर्ड लगाया गया है ताकि पैसेंजरों को उचित जगह से ऑटो पकड़ने के लिए कोई समस्या नहीं झेलनी पड़े। साथ ही रुट की अधिक जानकारी के लिए माइकिंग की सुविधा भी बहाल कर दी गयी है। जो टाटा पार्क ऑटो स्टैंड में 24 घंटे किस गेट से किस इलाके के लिए ऑटो चलेगी इसकी सूचना भी यात्रियों तक पहुंचती रहेगी।
यात्रियों लिए प्रीपेड ऑटो बूथ का संचालन
वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए टाटा पार्क में पूर्ण प्रीपेड ऑटो बूथ का संचालन शुरू कर दिया गया है। जिससे रात में भी यात्रियों को रिजर्व ऑटो सेवा की सुविधा प्रदान की जा सकें। इस सुविधा को बहाल करने के लिए एक अलग प्रणाली भी तैयार की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में एयरपोर्ट पर भी प्रीपेड ऑटो बूथ का संचालन शुरू किया गया है। जल्द ही फुलवारीशरीफ, राजेंद्र नगर, दानापुर स्टेशन समेत अन्य जगहों पर इस सुविधा को बहाल करने की तैयारी की जा रही है।
रोजाना 25 हजार से अधिक पैसेंजर
जानकारी के लिए बता दें कि पटना जंक्शन समीप टाटा पार्क से रोजाना 25 हजार से अधिक पैसेंजर अपने सुनिश्चित स्थान आने-जाने के लिए ऑटो पकड़ने आते है। बीते मई महीने में पटना जंक्शन पर पैसेंजरों की सेवा के लिए मल्टी मॉडल हब की शुरूआत की गयी है। जिससे लोगों को अंडरग्राउंड सब-वे के जरिये पटना जंक्शन या टाटा पार्क आने-जाने की व्यवस्था की गयी है।
क्या कह रहे हैं अधिकारी
यात्रियों की सुविधा के लिए टाटा पार्क गेट से किन-किन इलाकों में ऑटो चलेगी इसकी जानकारी पहले से ही रहेगी। बोर्ड लगने से यात्रियों को अपने सुनिश्चित जगह पर जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। साथ ही भविष्य में सभी ऑटो स्टैंड गेट पर इस व्यवस्था को बहाल कर दिया जायेगा।