BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई
07-Jan-2026 02:59 PM
By First Bihar
PATNA: चेहरा ढककर सोने-चांदी की दुकान में गहना खरीदने यदि आप जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि 8 जनवरी से नया नियम लागू होने जा रहा है। मास्क, नकाब, बुर्का, हेलमेट, मफलर, हिजाब चेहरे पर लगाकर यदि कोई ज्वेलरी शॉप में सोना-चांदी के आभूषण खरीदने जाता है, तो सबसे पहले उनकी एंट्री दुकान में नहीं दी जाएगी। मास्क और नकाब पहनकर दुकान में जाने पर आभूषण नहीं दिया जाएगा। चेहरा ढका रहा तो आप गहना नहीं खरीद सकेंगे।
लूट और डकैती की की घटनाओं को देखते हुए AIJGF ने यह फैसला लिया है। ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड फेडरेशन के निर्देश पर ज्वेलरी शॉप के दुकानदारों ने अपने-अपने दुकान के सामने यह नोटिस लगा दिया है। पटना के लगभग सभी सोने-चांदी की दुकान के आगे पोस्टर चिपका दिया गया है। उसमें यह लिखा गया है कि सूचना..कृपया मास्क, हेलमेट, बुर्का और नकाब पहनकर दुकान में आना मना है। व्यवस्थापक.. बता दें कि सिक्योरिटी के उद्धेश्य से यह फैसला लागू करने वाला बिहार देश का पहला राज्य बन गया है।
ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड फेडरेशन का कहना है कि सुरक्षा कारणों से यह बड़ा फैसला लिया गया है। ऐसे में हिजाब वाली औरतें अब गहना नहीं खरीद सकेंगी। जो व्यक्ति अपना चेहरा ढककर दुकान में जाने की कोशिश करेंगे उन्हें एंट्री नहीं मिलेगी। ज्वेलरी शॉप में एंट्री से जुड़ा यह नियम 8 जनवरी से लागू होगा। यह निर्णय राज्य भर में एक साथ लागू होगा और इसका असर हर छोटे-बड़े शहर की ज्वेलरी दुकानों पर दिखाई देगा। जिसके तहत ज्वेलरी खरीदते समय चेहरा दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है।
ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड फेडरेशन के निर्देश पर बिहार के ज्वेलरी व्यापारियों ने इस नियम को लागू करने का निर्णय लिया है। फेडरेशन का कहना है कि हाल के वर्षों में ज्वेलरी शॉप में अपराध की घटनाओं में जिस तरह का पैटर्न सामने आया है, उसे देखते हुए यह कदम जरूरी हो गया था। यह फैसला किसी भी धर्म, परंपरा या व्यक्तिगत आस्था के खिलाफ नहीं है। इसका उद्देश्य सिर्फ सुरक्षा है।
चेहरा खुला होने से दुकान में लगे सीसीटीवी में पूरी गतिविधियां रिकॉर्ड रहेगी। क्योंकि ज्यादात्तर लूट और डकैती की घटनाओं में देखा जाता है कि सीसीटीवी दुकान में लगे रहने के बावजूद अपराधियों की शिनाख्त नहीं हो पाती है, क्योंकि अपराधी अपने चेहरे को ढके रहते हैं। जिसके कारण वो पुलिस की गिरफ्तर में नहीं आ पाते हैं। इसे देखते हुए ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड फेडरेशन ने यह बड़ा फैसला लिया है।
पटना : हिजाब पहनी महिलाओं को ज्वेलर्स दुकानों में बिना फेस आइडेंटिफिकेशन के एंट्री नहीं मिलेगी। नक़ाब, घूंघट और हेलमेट पर भी रोक लगाई गई है। पहचान कराने के बाद ही खरीदारी की अनुमति होगी। सराफा दुकानों में इस संबंध में पोस्टर लगाए गए हैं।#Patna #Jewellers #FaceIdentification… pic.twitter.com/7FeYUI01HT
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) January 7, 2026