25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
31-Jan-2025 01:06 PM
By First Bihar
BIHAR CRIME : बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकल कर समाने आ रही है। जहां दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां हथियारबंद बदमाशों ने दुकान में घुसकर करीब 40 लाख के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा ले रही है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक,दानापुर इलाके के सगुना मोड़ के पास एक ज्वेलरी शॉप में लूट को अंजाम दिया गया है। यहां शुक्रवार दोपहर बाद जब दुकान मालिक अपनी दुकान में ग्राहकों को गहने दिखा रहे थे, तभी बाइक पर सवार बदमाश वहां पहुंचे। उसके बाद इनलोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस लूट की रकम में कुछ कैश भी शामिल होने कि बात कही जा रही है।जीव जेलवरी शॉप में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
बताया जा रहा है किआरोपी ग्राहक बनकर दुकान के अंदर आए और उन्होंने कुछ रिंग दिखाने की बात कही इसके बाद दुकान के स्टाफ में उनका रिंग दिखाना शुरू कर दिया। इसी बीच एक आरोपी ग्राहक ये यह कहा कि मैं अपनी भाभी को लेकर आता हूं और वह बाहर गए और उसके बाद तीन चार लोग अचानक से दूकान अंदर आए और रिवॉल्वर दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। इतना ही यह लूटरे चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले जाने लगे,लेकिन बाद में यह आभास हुआ कि इसकी कीमत अधिक नहीं है तो उसे छोड़ गए।
इधर, इस मामले में दानापुर के एसपी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है। अभी तक इसको लेकर आवेदन नहीं दिया गया है यह लोग आवेदन देते हैं उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार इस घटना को पांच लोगों ने अंजाम दिया है। फिलहाल पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जल्द ही इस मामले में पुलिस आरोपी को अरेस्ट कर लेगी।