ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....

Home / bihar / patna-news / Bihar Politics: विधानसभा से पहले लालू के ख़ास विधायक की बढ़ी टेंशन, मर्डर...

Bihar Politics: विधानसभा से पहले लालू के ख़ास विधायक की बढ़ी टेंशन, मर्डर केस को लेकर पटना HC ने जारी किया नोटिस

Bihar Politics : राजद विधायक की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। पटना हाई कोर्ट ने दानापुर की पूर्व विधायक आशा देवी के पति की हत्या मामले में दानापुर विधायक रीतलाल यादव समेत अन्य के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

23-Feb-2025 08:34 AM

By First Bihar

Bihar Politics: पटना हाई कोर्ट ने दानापुर की पूर्व विधायक आशा देवी के पति, स्व. सत्यनारायण सिन्हा की हत्या मामले में दानापुर विधायक रीतलाल यादव समेत अन्य के खिलाफ नोटिस जारी किया है। विधानसभा चुनाव से पहले इसे दानापुर विधायक के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 


जानकारी के मुताबिक,  दानापुर की पूर्व विधायक आशा देवी के पति की हत्या मामले में न्यायाधीश राजीव रंजन प्रसाद ऐवं न्यायाधीश शैलेंद्र सिंह की खंडपीठ ने राज्य सरकार की अपील पर सुनवाई के दौरान जारी किया। इनमें से एक अपील पूर्व विधायक आशा देवी द्वारा भी दायर की गई है। उल्लेखनीय है कि इस हत्याकांड में निचली अदालत ने साक्ष्य के अभाव में चारों आरोपियों को बरी कर दिया था। इसके बाद अब इस मामले में राजद विधायक को यह नोटिस जारी किया गया है।


मालूम हो कि, यह मामला तब का है जब राजधानी पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा “तेल पिलावन, लाठी घुमावन” रैली का आयोजन किया गया था। यदि तारीख की बात करें तो यह मामला 30 अप्रैल 2003 का है। इसी दिन खगौल के जमालुद्दीन चक के पास सत्यनारायण सिन्हा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में आपराधिक अपील दायर की है, जिसे सरकारी अधिवक्ता अजय मिश्रा ने प्रस्तुत किया। मामले की अगली सुनवाई 24 मार्च को निर्धारित की गई है।


आपको बताते चलें कि, बाहुबली छवि के रीतलाल यादव अभी पटना जिले की दानापुर विधानसभा सीट से आरजेडी के विधायक हैं। उन्होंने 2020 में बीजेपी कैंडिडेट आशा सिन्हा को हराया था। आशा उस सीट से कई बार विधायक रह चुकी हैं। विधायक बनने से पहले रीतलाल विधान पार्षद भी रह चुके हैं। यह लालू परिवार के काफी ख़ास माने जाते हैं।