सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
07-May-2025 09:07 AM
By First Bihar
Patna Guwahati flight: पटना वालों के लिए हवाई सफर अब और आसान होने जा रहा है। 1 जून से एयर इंडिया एक्सप्रेस पटना से गुवाहाटी और हैदराबाद के लिए नई डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू करने जा रही है। इन फ्लाइट्स की सबसे खास बात ये है कि अब गुवाहाटी के लिए पहली बार एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान शुरू हो रही है, वहीं हैदराबाद के लिए अब दो फ्लाइट्स उपलब्ध होंगी।
कब और कितने बजे उड़ान?
अगर आप गुवाहाटी जाना चाहते हैं, तो पटना से शाम 3:45 बजे उड़ान भरकर 5:20 बजे वहां पहुंच जाएंगे। वहीं वापसी में गुवाहाटी से शाम 6:20 बजे उड़कर रात 8:00 बजे पटना लौट सकते हैं। हैदराबाद के लिए उड़ान रात 9:00 बजे पटना से रवाना होगी और 11:55 बजे पहुंचेगी। वापसी में हैदराबाद से दोपहर 12:10 बजे उड़ान है जो 2:55 बजे पटना लौटेगी।
कितना खर्च होगा?
1 जून को किराया इस प्रकार तय किया गया है:
गुवाहाटी के लिए:
बिजनेस क्लास: ₹12,500
इकोनॉमी क्लास: ₹7,400
हैदराबाद के लिए:
बिजनेस क्लास: ₹11,600
इकोनॉमी क्लास: ₹6,600
हर फ्लाइट में कुल 180 सीटें हैं, जिनमें से 4 सीटें बिजनेस क्लास की हैं।
क्यों है ये बड़ी खबर?
पटना से गुवाहाटी और हैदराबाद जाने वालों के लिए ये एक बड़ा तोहफा है। खासकर छात्रों, व्यापारियों और उन यात्रियों के लिए जो बार-बार इन शहरों का सफर करते हैं। अब समय की भी बचत होगी और सफर पहले से ज्यादा आरामदायक भी होगा।