Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
03-Jun-2025 07:52 AM
By First Bihar
Road Accident: बिहार की राजधानी पटना में सोमवार की रात करीब 10:30 बजे, पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग 22 (NH-22) पर कनौदी स्थित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। एक तेज रफ्तार कार और एक बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई और वे पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार गया की ओर आरओबी से नीचे उतर रहा था, जबकि कार गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से पटना की ओर आ रही थी। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी तेज थी कि कुछ ही सेकंड में दुर्घटनास्थल पर आग लग गई, और दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे।
हालांकि हादसा बेहद भयावह था, लेकिन राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह से जल चुके थे।
दुर्घटना के कारण एनएच-22 पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग बुझाने के बाद वाहनों को सड़क के किनारे कराया और सड़क पर यातायात बहाल किया। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद दोनों वाहन सवार मौके से फरार हैं। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि वाहनों में किसी के जलने का कोई संकेत नहीं मिला है, लेकिन सावधानीपूर्वक जांच जारी है।