ब्रेकिंग न्यूज़

RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल

Home / bihar / patna-news / पटना में सूट सिलवाने गई महिला के साथ छेड़खानी, नापी लेने के बहाने...

पटना में सूट सिलवाने गई महिला के साथ छेड़खानी, नापी लेने के बहाने प्राइवेट पार्ट को दर्जी ने किया टच

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने आरोपी को पकड़कर थाने ले गयी लेकिन बिना कोई कार्रवाई किये पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। पीड़िता अब न्याय की गुहार लगा रही है।

11-Oct-2025 02:43 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में एक दर्जी पर महिला ने गंभीर आरोप लगाये। महिला का आरोप है कि जब वह सूट सिलवाने उक्त दर्जी के पास गई तो नापी लेने के बहाने वह उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा और प्राइवेट पार्ट को टच किया। दर्जी द्वारा छेड़खानी किये जाने के बाद वह वहां से भागकर किसी तरह घर पहुंची और इस बात की जानकारी अपनी मां और घर के परिजनों को दी। 


घटना पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के बीएन कॉलेज के पास की है। जहां 24 साल की शादीशुदा महिला के साथ दर्जी ने छेड़खानी की। जब पीड़िता ने यह बात परिजनों को बतायी तब परिजन आगबबूला हो गये। वे दर्जी की दुकान पर पहुंचे और डायल 112 को फोन करके मौके पर बुलाया। परिजनों की बातें सुनने के बाद वहां मौजूद भीड़ ने दर्जी को दो चार थप्पड़ जड़ दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी ली और आरोपी दर्जी को पकड़कर थाने पर ले गई। पीरबहोर थाने में दर्जी से पूछताछ की गयी और पीड़िता से भी घटना की जानकारी पुलिस ने ली। 


पीड़िता ने थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत की। वही आरोपी के परिवारवाले भी थाने पर पहुंच गये और दर्जी की तरफ से माफी मांगने लगे। जिसके बाद पुलिस ने बिना कोई कार्रवाई किये आरोपी को थाने से छोड़ दिया। अगले दिन पीड़िता और उसके परिजनों ने जब दर्जी को दुकान पर काम करते देखा तो वो थाने पहुंचे और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से पूछने लगे कि बिना कार्रवाई किये आरोपी को कैसे छोड़ दिया गया। लेकिन पुलिस कर्मियों ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। सुबह से लेकर शाम तक पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने में बैठी रही और उक्त दर्जी पर कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही। लेकिन लोक लाज की वजह से महिला ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर नहीं कराई थी। 


पुलिस वालों ने समझा-बुझाकर महिला को घर भेज दिया। पीड़िता बिहार के सीतामढ़ी जिले की रहने वाली हैं, पटना में वो किराये के मकान में रहती है। पीड़िता ने बताया कि जिस दर्जी ने उसके साथ छेड़खानी की उससे वह पहले भी सूट सिलवा चुकी हैं, लेकिन इस बार उसने नापी लेने के बहाने प्राइवेट पार्ट को टच किया और अश्लील हरकत करने लगा। उससे इस रवैय्ये से वो काफी डर गयी  थी, किसी तरह वह वहां से घर की ओर भागी और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता और उसके परिजन पीरबहोर थाने की पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। पीड़िता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है।