बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
11-Oct-2025 03:46 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के जक्कनपुर में खड़ी बाइक का चालान भागलपुर में काट दिया गया। ओवर स्पीड के लिए जो 2 हजार का चालान बाइक के मालिक विशाल को भेज दिया गया जिसे देखकर वह भी हैरान रह गया। दरअसल बाइक की जगह कार की तस्वीर चालान के साथ भेजी गयी है। विशाल की बाईक का जो रजिस्ट्रेशन नंबर हैं, वही नंबर कार में भी लगाया गया है। जो एक गंभीर विषय हैं। इस चालान नें विशाल को परेशान कर रखा है।
विशाल ने ट्रैफिक एडीजी, भागलपुर एसपी और जक्कनपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं निकल पाया है। जिससे बाइक सवार काफी परेशान है। उसका कहना है कि मेरी बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। यह सबसे चिंता का विषय है। मेरी बाइक का जो रजिस्ट्रेशन नंबर है उसका इस्तेमाल कार में किया जा रहा है। जो कभी भी समस्या उत्पन्न कर सकता है।
बता दें कि चालान 6 जुलाई 2025 को भागलपुर से जारी हुआ है, जबकि उस वक्त विशाल की बाइक जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया स्थित आवास के बाहर खड़ी थी। बाइक ऑनर विशाल ने बताया कि बाईक का प्रदूषण प्रमाणपत्र लैप्स हो गया था। पॉल्युशन बनवाने गये हुए थे कि पता चला की चालान आया हुआ है। जब चालान को देखा तो वह हैरान रह गया। भागलपुर वो कभी गया ही नहीं था और ओवर स्पीड के चलते बाइक का चालान कट गया। जबकि चालान में जो फोटो भेजा गया था उसे देखकर विशाल और सोच में पड़ गया।
उसमें बाइक की जगह कार का फोटो लगा हुआ था और कार में जो नंबर प्लेट लगा हुआ था उसमें विशाल की बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित था। विशाल ने इस चालान को रद्द करने लिए भागलपुर SP और पटना पुलिस मुख्यालय में लिखित शिकायत दर्ज करायी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। विशाल इस बात से परेशान हैं कि जब उसने कोई ट्रैफिक रूल नहीं तोड़ा तब चालान कैसे आ गया और वो भी कार का। जबकि उसकी बाइक उक्त घर के बाहर लगी हुई थी और चालान भागलपुर से काट दिया गया। बाइक में जो रजिस्ट्रेशन नंबर है वो कार में लगाया गया है। यह परेशान करने वाली बात है।
विशाल का कहना है कि उनके बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर का गलत उपयोग किया जा रहा है। बाइक के ऑनर विशाल इस बात को लेकर काफी परेशान हैं। उसका कहना है कि वह चालान जमा कर सकता है लेकिन ऐसा किया तब मेरी गलती मानी जाएगी। जबकि उसका कोई गलती नहीं है। हम यह मांग करते हैं कि उक्त कार को बरामद किया जाए जिसमें मेरी बाईक का रजिस्ट्रेशन नंबर लगाया गया है। विशाल ने जक्करपुर थाने को इसकी सूचना दी है। वही ट्रैफिक एडीजी और भागलपुर एसपी को भी लिखित आवेदन दिया है। विशाल इस मामले में एक्शन लेने की बात कर रहा है, भेजे गये 2000 के चालान को रद्द करने की मांग कर रहा है और उक्त कार का पता लगाने की भी मांग की है। अब देखना यह होगा कि इस मामले पर कब तक कार्रवाई हो पाती है।