दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
30-Nov-2025 08:18 AM
By First Bihar
Patna cart rules : पटना शहर में अतिक्रमण उन्मूलन और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अगले माह का विस्तृत कैलेंडर जारी कर दिया गया है। 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक पूरे शहर में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए कुल 9 टीमों का गठन किया गया है।
पटना प्रमंडल आयुक्त अनिमेष कुमार पाराशर के निर्देश पर डीएम डॉ. त्याग राजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने आदेश जारी किया है। इसके तहत नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस मिलकर शहर में अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक सुधार करने का कार्य करेंगे।
अभियान के तहत ठेले पर फल और सब्जी बेचने वालों को विशेष समय सीमा दी गई है। अब सुबह 5:00 बजे से 8:00 बजे तक फल और सब्जी बेचने की अनुमति होगी, जबकि रात में सामान बेचने वालों को रात 8:00 बजे से 10:00 बजे तक निर्धारित स्थानों पर व्यापार करने की छूट रहेगी। निर्धारित समय का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
अवैध रूप से सड़क पर दुकान लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों को हटाने के साथ ही उनसे जुर्माना वसूल किया जाएगा। सड़क पर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों को एमवी एक्ट के तहत जप्त किया जाएगा और वाहन मालिकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा, संबंधित वाहन चालक का लाइसेंस रद्द करने की कार्यवाही भी की जाएगी।
नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस मिलकर सड़क पर चल रहे अवैध अतिक्रमणों को हटाने के लिए संयुक्त अभियान चलाएंगे। यह अभियान मुख्य रूप से गांधी मैदान क्षेत्र में केंद्रित रहेगा। गांधी मैदान से लेकर जीपीओ, पटना गोलंबर चौराहा, बोरिंग रोड चौराहा, राजापुर सब्जी मंडी, कंकड़बाग कॉलोनी, चिरैयाटाल पुल और करबिगहिया तक अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाएगा।
इसके अलावा, हथुआ मार्केट, बैरिया बस स्टैंड, पहाड़ी, जीरो माइल, मेट्रो स्टेशन, प्रमुख मंदिर और गुरुद्वारा क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाने का काम प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। यह अभियान शहरवासियों के लिए सुगम और व्यवस्थित ट्रैफिक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित होगा।
नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ जुर्माना वसूल किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य केवल अवैध अतिक्रमण को हटाना ही नहीं बल्कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाना भी है।
पटना शहरवासियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें और सड़क पर अवैध रूप से ठेला, दुकान या वाहन पार्किंग न करें। साथ ही प्रशासन द्वारा बनाए गए निर्धारित स्थानों और समय का पालन करें। ऐसा करने से न केवल जुर्माने से बचा जा सकेगा बल्कि शहर की ट्रैफिक और आवागमन व्यवस्था भी बेहतर होगी।
इस अभियान से पटना शहर की सड़कों पर व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित होगा और नागरिकों को सुरक्षित, साफ-सुथरी और सुगम सड़कें मिलेंगी। प्रशासन ने कहा है कि अभियान निरंतर रूप से जारी रहेगा और सभी क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से अतिक्रमण हटाने का काम किया जाएगा।