ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / bihar / patna-news / PARGATI YATRA : प्रगति यात्रा के दौरान CM नीतीश कुमार का भारी विरोध,...

PARGATI YATRA : प्रगति यात्रा के दौरान CM नीतीश कुमार का भारी विरोध, इस जगह ग्रामीणों ने मुर्दाबाद के लगाए नारे

PARGATI YATRA : CM नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का दौरान आज एक बार फिर से ग्रामीणों द्वारा विरोध जताया गया है। ग्रामीणों ने यह आरोप लगाया है कि सरकार में हमारी बात नहीं सुनी जा रही है।

19-Feb-2025 12:56 PM

By First Bihar

PARGATI YATRA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दोनों प्रगति यात्रा पर निकले हुए हैं। इस दौरान हुआ राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जाकर कई योजनाओं की समीक्षा करते हैं और करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करते हैं। ऐसे में अब एक ताजा मामला सासाराम जिले से निकलकर सामने आ रहा है जहां CM नीतीश कुमार के पहुंचते हैं जमकर उनके खिलाफ नारेबाजी की गई है।


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के पांचवें चरण में आज सासाराम जिले के रोहतास अंतर्गत चेनारी गांव पहुंचे। जहां आज ग्रामीणों ने सीएम के पहुंचते ही इनके खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने जमकर नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद सीएम सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी हरकत में आए और विरोध कर रहे लोगों को वहां से दूर हटाया। लेकिन इस तरह विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी से राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है।


वहीं, विरोध जाता रहे ग्रामीणों से जब इसको लेकर सवाल किया गया तो उनका कहना था कि सीएम वैसे तो प्रगति यात्रा कर रहे हैं और करोड़ों की योजना का सौगात दे रहे हैं। लेकिन कागजी और जमीन पर हकीकत कुछ और हैं। इसमें कहीं भी आम लोगों को कोफ़ फायदा नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सीएम की इस प्रगति यात्रा में हमारी समस्याओं को नहीं सुना जा रहा है। ऐसे में यदि अगर मुख्यमंत्री हमारी बात ही नहीं सुनेंगे तो यह कैसी प्रगति यात्रा? इस तरह सीएम के यात्रा का कोई मकसद नहीं रह जाता है।


आपको बताते चलें कि, इससे पहले रविवार को प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश जैसे ही जगदीशपुर के सिअरुआ पहुंचे, वहां पहले से मौजूद आइसा और आरवाईए के छात्रों ने मुख्यमंत्री को कला झंडा दिखाया। छात्र अपनी 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को देना चाहते थे लेकिन उन्हें सीएम से मिलने का समय नहीं दिया गया।