ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / bihar / patna-news / Bihar News: 'टैक्स' भी नहीं ले पा रही बिहार सरकार ! OGRAS सिस्टम...

Bihar News: 'टैक्स' भी नहीं ले पा रही बिहार सरकार ! OGRAS सिस्टम हफ्ते भर से खराब..ऑनलाइन टैक्स भुगतान बंद, लोग परेशान...जिम्मेदार अफसरों को मतलब नहीं

बिहार में ONLINE GOVERNMENT RECEIPT ACCOUNT SYSTEM (OGRAS) पिछले एक हफ्ते से ठप है। टैक्स और शुल्क जमा नहीं हो पा रहा, जिससे आमलोग परेशान और सरकारी विभागों का कामकाज ठप है। वित्त विभाग की लापरवाही से राज्य को राजस्व का नुकसान हो रहा है।

15-Sep-2025 01:03 PM

By Viveka Nand

Bihar News: बिहार सरकार की व्यवस्था ऐसी लुंज-पुंज हो गई है कि पैसा भी नहीं ले पा रही है. किसी भी राज्य की व्यवस्था टैक्स पर निर्भर है, बिहार जैसे गरीब राज्य के लिए रेवेन्यू और भी महत्वपूर्ण है, लेकिन हालात ऐसे हैं कि ऑनलाइन पैसा भुगतान वाला पोर्टल हफ्ते भर से खराब है. फिर भी अफसरों को फर्क नहीं पड़ रहा. ऑनलाइन शुल्क भुगतान को लेकर आमलोग परेशान हैं, कोई काम नहीं हो रहा, निदान कब होगा. यह बताने वाला कोई नहीं. सरकार को अब सिर्फ चुनाव दिख रहा है तो अधिकारी भी मनमौजी हो गए हैं. इसका खामियाजा आमलोगों को भुगतना पड़ रहा है. 

बिहार में ONLINE GOVERNMENT RECEIPT ACCOUNT SYSTEM(OGRAS)  है. संक्षेप में इसे OGRAS कहते हैं. यह एक ऑनलाइन सरकारी रसीद लेखा प्रणाली है. जो मुख्य रूप से बिहार जैसे राज्य में टैक्स और अन्य सरकारी शुल्कों के ऑनलाइन भुगतान में उपयोग की जाती है. यह ऑनलाइन सरकारी सिस्टम के माध्यम से ग्राहक विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए शुल्क भुगतान करता है. 

बिहार में हालात ऐसे हो गए हैं कि ONLINE GOVERNMENT RECEIPT ACCOUNT SYSTEM(OGRAS) के माध्यम से पैसा जमा नहीं हो रहा. ऑनलाइन व्यवस्था पिछले कई दिनों से फेल बताई जा रही है. टैक्स जमा नहीं हो रहा है. कई विभागों में काम बंद पड़े हैं. जिससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है. इसके बाद भी किसी पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा. जानकारी के अनुसार, पिछले एक हफ्ते से अधिक समय से (OGRAS) के माध्यम से ऑनलाइन चालान नहीं निकल रहा. जो ग्राहक पैसे जमा करने की कोशिश कर रहे, उनका पैसा फंस जा रहा. कई ऐसे विभाग हैं,जैसे परिवहन विभाग, राजस्व विभाग में ऑनलाइन माध्यम से टैक्स जमा नहीं हो पा रहा. ग्राहक परेशान हैं, चालान नहीं कटेगा तो काम नहीं होगा. यह हालात पिछले कई दिनों से है. परिवहन विभाग के काउंटर बंद पड़े हैं. जब टैक्स ही जमा नहीं हो रहा,तो चालान निर्गत नहीं हो रहा. ऐसे में आमलोगों का काम ठप पड़ा हुआ है.  

बता दें ,ONLINE GOVERNMENT RECEIPT ACCOUNT SYSTEM(OGRAS) के संचालन का जिम्मा वित्त विभाग के पास है. वित्त विभाग ने इस प्रणाली को सुचारू रूप से संचालन पर मोटी रकम खर्च करता है. इसके बाद भी स्थिति ऐसी है कि एक हफ्ते से ONLINE GOVERNMENT RECEIPT ACCOUNT SYSTEM खराब पड़ा है. परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन टैक्स जमा करने वाला सिस्टम (OGRAS) से भारी परेशानी हो रही है. सेवा हफ्ते भर से खराब है. हमलोग ग्राहकों को समझाते-समझाते परेशान हैं. अब तक निदान नहीं निकल पाया है.