ब्रेकिंग न्यूज़

शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट

हिजाब विवाद: आयुष डॉक्टर नुसरत प्रवीण ने की नौकरी ज्वाइन, पटना सदर अस्पताल में तैनाती

आयुष डॉक्टर नुसरत प्रवीण ने 7 जनवरी को पटना सदर अस्पताल में ड्यूटी ज्वाइन कर ली। विवादित ज्वाइनिंग के बाद यह कदम स्वास्थ्य विभाग और समाज में चर्चा का विषय बना हुआ है।

07-Jan-2026 05:56 PM

By First Bihar

PATNA: आखिरकार आयुष डॉक्टर नुसरत प्रवीण ने आज अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद से उनके ज्वाइनिंग को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे थे। 31 दिसंबर लास्ट डेट था उस दिन भी जब उन्होंने नौकरी ज्वाइन नहीं की तब कई तरह की चर्चाएं होने लगी। लेकिन आज उन्होंने इन कयासों और चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। 


आयुष डॉक्टर नुसरत प्रवीण ने बुधवार 7 जनवरी को पटना सदर अस्पताल को ज्वाइन कर लिया है। इनकी ज्वाइनिंग सीधे विभाग से हुई है। इस संबंध में जब पटना के सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह से बात करने की कोशिश की गयी तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग के एक कार्यक्रम के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हिजाब खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले दिनों वायरल हुआ था। जिसे लेकर खुब विवाद भी हुआ था। 


दरअसल नियुक्ति पत्र के वितरण के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कथित तौर पर एक आयुष डॉक्टर की नकाब (हिजाब) खींची थी। जिसके बाद विवादों में आईं डॉक्टर नुसरत प्रवीण के नौकरी ज्वाइन करने को लेकर सस्पेंस गहराने लगा। 31 दिसंबर को ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि थी। लेकिन अंतिम दिन भी उन्होंने नौकरी ज्वाइन नहीं की। जबकि 63 डॉक्टरों ने ड्यूटी ज्वाइन कर लिया था। जब ज्वाइनिंग डेट खत्म हुआ तब पटना के सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया था कि आयुष डॉक्टर नुसरत प्रवीण ने  नौकरी ज्वाइन नहीं की। अब ज्वाइनिंग की संभावना बेहद ही कम है। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही तिथि बढ़ा दी थी। अब ज्वाइनिंग डेट नहीं बढ़ने वाली है। 


उन्होंने यह भी कहा था कि यदि नुसरत प्रवीण स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर अपील करती है कि किसी कारणवश वो ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर पाई। तब विभाग से विशेष निर्देश मिलने पर उनकी ज्वाइनिंग हो सकती है। इसके लिए उनको विभाग में अपील करना होगा। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद तिथि बढ़ाई जा सकती है, यह कोई नई बात नहीं है। यह सब विभागीय स्तर से होता है। लेकिन आज नुसरत प्रवीण ने ड्यूटी ज्वाइन कर लिया है। पटना के सदर अस्पताल में उनकी तैनाती की गयी है।   

पटना से सूरज की रिपोर्ट