ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप

Home / bihar / patna-news / बिहटा के NSMCH में सेंट्रल जोनल कॉन्क्लेव का आयोजन, देश-विदेश के मेडिकल छात्र...

बिहटा के NSMCH में सेंट्रल जोनल कॉन्क्लेव का आयोजन, देश-विदेश के मेडिकल छात्र शामिल हुए

NSMCH बिहटा में IMA–MSN का सेंट्रल जोनल कॉन्क्लेव “समन्वय–2025” आयोजित हुआ, जिसमें बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और नेपाल के करीब 300 मेडिकल छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक कार्यशालाओं, प्रशिक्षण सत्रों और नेतृत्व विकास पर विस्तृ

14-Dec-2025 05:17 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NSMCH) में देश के कई राज्यों के साथ साथ पड़ोसी देश नेपाल से सैकड़ों मेडिकल छात्रों का जुटान हुआ. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन–मेडिकल स्टूडेंट नेटवर्क (IMA–MSN) की ओर से NSMCH में सेंट्रल जोनल कॉन्क्लेव “समन्वय–2025” का आयोजन किया गया. इस शैक्षणिक सम्मेलन में बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और नेपाल के लगभग 300 मेडिकल छात्र शामिल हुए. 


कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक कॉन्क्लेव मेडिकल छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है. आईएमए की IMA–MSN स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शिवकुमार उत्तरे, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ने कहा कि IMA–MSN का उद्देश्य छात्रों को एक सशक्त, संवेदनशील और सक्षम चिकित्सक के रूप में तैयार करना है और यह आयोजन उस दिशा में एक सराहनीय प्रयास है.


आईएमए के वित्त सचिव और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. पियूष जैन ने कहा कि समन्वय–2025 ने मेडिकल छात्रों को सीखने, साझा करने और आगे बढ़ने का एक बढ़िया मंच प्रदान किया है। ऐसे आयोजन निश्चित रूप से भारतीय चिकित्सा व्यवस्था को सशक्त बनाएंगे.


कार्यक्रम में आईएमए मुख्यालय, आईएमए बिहार, आईएमए–एमएसएन एवं आईएमए–एमएसएन बिहार के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे. स्टेट जेनरल सेक्रेटरी डॉ. संतोष कुमार सिंह, चेयरमैन, आईएमए–एमएसएन डॉ. ऋषभ कुमार, स्टेट फाइनेंस सेक्रेटरी डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा,  ऑर्गनाइजिंग को-चेयरमैन डॉ. अमन कुमार सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी, आईएमए–एमएसएन नेशनल काउंसिल फाइनेंस डॉ. अमन प्रिया सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, आईएमए–एमएसएन बिहार डॉ. सुनील कुमार सिंह, कन्वेनर, आईएमए–एमएसएन बिहार डॉ. पंकज कुमार, जॉइंट सेक्रेटरी, नेशनल काउंसिल  डॉ. श्रुति मोगिलिपुरी,  कन्वेनर, आईएमए–एमएसएन नेशनल काउंसिल डॉ. सूर्यम सिंह, आयोजन अध्यक्ष, समन्वय–2025 डॉ. शिखा सिंह तथा आयोजन सचिव, समन्वय–2025 डॉ. आनंद प्रकाश  प्रमुख रूप से शामिल रहे. 


समापन अवसर पर NSMCH के प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे छात्रों के अकादमिक और नेतृत्व विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया. वहीं,  संस्थान के प्राचार्य डॉ. हरिहर दीक्षित ने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन NSMCH, Bihta की शैक्षणिक गुणवत्ता, आधुनिक दृष्टिकोण और उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करते हैं.


 कॉन्क्लेव के अंतर्गत वैज्ञानिक कार्यशालाओं, पोस्टर प्रस्तुतियों एवं वर्कशॉप्स का सुव्यवस्थित आयोजन किया गया, जिनमें बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं एयरवे प्रबंधन, आईवी कैनुलाइज़ेशन एवं कैथेटराइजेशन, पिन्स विद पर्पज़ (स्यूचरिंग एवं वाउंड ड्रेसिंग), ऑर्थोपेडिक कास्टिंग और स्प्लिंटिंग तथा सामूहिक आपदा (मास कैजुअल्टी) शामिल थे, जिसके माध्यम से प्रतिभागी छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ. “समन्वय–2025” ने सेंट्रल जोन के मेडिकल छात्रों के बीच शैक्षणिक संवाद, सहयोग एवं नेतृत्व विकास को एक सशक्त मंच प्रदान किया।

news image


news image

news image

news imagenews imagenews imagenews image