ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / bihar / patna-news / Online Challan: ग्रामीण इलाकों में अब कटेगा ऑनलाइन चालान, इन जगहों पर लगेंगे...

Online Challan: ग्रामीण इलाकों में अब कटेगा ऑनलाइन चालान, इन जगहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Online Challan: 31 मार्च तक 26 जिलों के सभी 72 चौक -चौराहों पर सीसीटीवी लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा. विभागीय समीक्षा में जिलों को काम समय पर पूरा करने का निर्देश भी दिया गया है.

16-Feb-2025 07:59 AM

By First Bihar

Online Challan: बिहार में अब न सिर्फ शहरी इलाकों में ऑनलाइन चालान काटा जाएगा बल्कि ग्रामीण इलाकों में चौक-चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से ऑटोमेटेड चालान काटा जायेगा। परिवहन विभाग ने निर्णय लिया है कि ग्रामीण इलाकों में सर्वे के बाद अप्रैल से कैमरा लगाने की शुरुआत हो जायेगी। इसके बाद अब नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं होगी। 


वहीं, 31 मार्च तक 26 जिलों के सभी 72 चौक -चौराहों पर सीसीटीवी लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। विभागीय समीक्षा में जिलों को काम समय पर पूरा करने का निर्देश भी दिया गया है। इसके साथ ही, नौ और जिलों के शहरी चौक-चौराहे पर कैमरा लगाने का काम मार्च के बाद से शुरू हो जायेगा। विभाग के मुताबिक 26 जिलों एक अप्रैल से कैमरा काम करेगा। 


इसमें  मधेपुरा, सुपौल, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, समस्तीपुर, मधुबनी, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, बांका, अररिया, किशनगंज, कटिहार, बक्सर, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, गोपालगंज, सीवान, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, खगड़िया व मोतिहारी शामिल हैं। इन जिलों में काम की हर सप्ताह समीक्षा की जा रही है। 


बताया जा रहा है कि, सीसीटीवी कैमरे से अपराध और अन्य गतिविधियों की निगरानी होगी। अपराध करने वालों की पहचान होगी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगेगा। सीसीटीवी कैमरों से मिले डेटा से यातायात के विभिन्न पहलुओं का विस्तार से अध्ययन होगा। कहां सड़क जाम है और कहां यातायात प्रबंधन में सुधार करना जरूरी है. इसको लेकर काम करना आसान हो पायेगा। 


सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का उपयोग करके सरकार और प्रशासन सुरक्षा और यातायात के संबंध में क्षेत्रों की जांच कर सकते हैं और उन्हें सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठा सकते हैं। अब पटना शहर के बाहर के इलाकों में कैमरा लगाया जायेगा, ताकि जिस तरह से शहर का विस्तार हो रहा हे। उसी तर्ज पर यातायात व्यवस्था भी सुरक्षित हो सके।