ब्रेकिंग
बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीबेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनी

IAS Transfer Posting in Bihar: बिहार में दो IAS अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

IAS Transfer Posting in Bihar: बिहार में चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादले का दौर जारी है। बिहार सरकार ने संयुक्त सचिव स्तर के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का तबादला कर दिया है जबकि पद

IAS Transfer Posting in Bihar
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

IAS Transfer Posting in Bihar: बिहार में चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादले का दौर जारी है। बिहार सरकार ने संयुक्त सचिव स्तर के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का तबादला कर दिया है जबकि पदस्थाना का इंतजार कर रही एक अन्य आईएएस अधिकारी की पोस्टिंग कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।


सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के आईएएस अधिकारी कृष्ण कुमार का तबादला कर दिया गया है। कृष्ण कुमार वाणिज्य कर विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात थे। अब उन्हें स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पथ निर्माण विभाग का संयुक्त सचिव बना दिया गया है।


वहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2020 बैच की आईएएस अधिकारी अनन्या सिंह को औरंगाबाद की उप विकास आयुक्त सह कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। अनन्या सिंह पहले पश्चिम बंगाल कैडर की आईएएस अधिकारी थीं, जो बिहार कैडर में आने के बाद से पदस्थापना की प्रतिक्षा कर रही थीं।