ब्रेकिंग
पटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनापटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूना

Rapid Metro Time Table: बिहार की पहली रैपिड मैट्रो का आ गया टाइम टेबल, 24 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Rapid Metro Time Table: बिहार में जयनगर से पटना के बीच जल्द ही वंदे मेट्रो (रैपिड मेट्रो) की शुरुआत होने जा रही है। यह ट्रेन समस्तीपुर होकर चलेगी, और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री

First Rapid Metro Time Table
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Rapid Metro Time Table: बिहार में जयनगर से पटना के बीच जल्द ही वंदे मेट्रो (रैपिड मेट्रो) की शुरुआत होने जा रही है। यह ट्रेन समस्तीपुर होकर चलेगी, और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी में करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री रेलवे से जुड़ी कई परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे।


रिपोर्ट के अनुसार, यह वंदे मेट्रो ट्रेन "नमो भारत रैपिड रेल" के रैक पर आधारित देश की पहली इंटरसिटी ट्रेन होगी। इस ट्रेन का संभावित टाइमटेबल भी जारी कर दिया गया है। पहले जहाँ पटना से जयनगर के बीच का सफर 6 घंटे 30 मिनट से अधिक लगता था, अब यह दूरी महज 5 घंटे 30 मिनट में तय की जा सकेगी। ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी।


जयनगर से पटना के लिए समयसारिणी (सुबह की सेवा):

प्रस्थान: जयनगर - सुबह 5:00 बजे

मधुबनी - 5:30 बजे

सकरी - 5:45 बजे

दरभंगा - 6:15 बजे

समस्तीपुर - 7:25 बजे

बरौनी - 8:45 बजे

मोकामा - 9:24 बजे

आगमन: पटना - 10:30 बजे


पटना से जयनगर के लिए वापसी यात्रा (शाम की सेवा):

प्रस्थान: पटना - शाम 6:05 बजे

मोकामा - 6:58 बजे

बरौनी - 8:00 बजे

समस्तीपुर - 9:00 बजे

दरभंगा - 10:08 बजे

सकरी - 10:38 बजे

मधुबनी - 11:00 बजे

आगमन: जयनगर - रात 11:45 बजे