ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, बेवजह तानों ने बर्बाद कर दी कई जिंदगियां

Bihar News: महिला अपनी सास-ननद और भौजाई से आहात हो चुकी थी और रोज-रोज के इन झगड़ों से उसका मन ऊब चुका था. पूर्व की एक घटना को लेकर उसे हर बार तानों का सामना करना पड़ता था. यही शायद उसकी मौत की वजह बनी.

Bihar News
बेगुसराय आत्महत्या
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बेगूसराय में सास-ननद-भौजाई के साथ मामूली विवाद में भाभी ने खौफनाक कदम उठा लिया है। ननद-सास के साथ विवाद ने उसे इतना आहत किया कि उसने ने जहर खाकर आत्महत्या करना ही उचित समझा। वहीं, महिला की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। यह घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर बसवन गांव, वार्ड-8 की है। मृत महिला की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर बसवन वार्ड-8 के रहने वाले सिंटू ठाकुर की 28 वर्षीय पत्नी निशा कुमारी के रूप में हुई है।


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि घर में ननद के साथ बीते रविवार को किसी बात को लेकर इस महिला का विवाद हुआ था। इस विवाद से आहत होकर निशा ने घर में ही जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या की खबर लगते ही पति समेत मृतका के मायके तक में कोहराम मच गया। हालांकि, इस घटना के बाद गांव में यह चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मटिहानी थाने की पुलिस को दी। 


मौके पर मटिहानी थाने के पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। जिसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है और फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृत निशा कुमारी अपनी ननद से काफी खफा थी। वहीं, जानकारी के अनुसार मृत महिला के पति मजदूरी का काम किया करता था। 


इधर मृत महिला की मां ने बताया है कि “कुछ महीने पहले मेरी बेटी कुरहा गांव के रहने वाले एक लड़के के साथ चली गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत करके फिर लड़की को बुलाकर ससुराल रामपुर बसवन भेज दिया था। पति-पत्नी में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था, सही-सलामत दोनों रह रहे थे लेकिन सास और ननद से होली के बाद से किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता ही रहता था।“ 


मृतका के मायके वालों का आरोप है कि अगर सही समय पर महिला को अस्पताल लेकर जाते तो उसकी जान बच सकती थी। मृतका के दो बच्चे हैं जिनमें एक लड़का और एक लड़की शामिल है। पुलिस घटना को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर चुकी है साथ ही इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि ननद और सास के साथ निशा का किस बात को लेकर विवाद हुआ था।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता