ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / bihar / patna-news / नीतीश मिश्रा लिखित पुस्तक Bihar Hai Taiyar का विमोचन, 2005 से 2025 तक...

नीतीश मिश्रा लिखित पुस्तक Bihar Hai Taiyar का विमोचन, 2005 से 2025 तक बिहार की बदलती संभावनाओं का है जिक्र,जाने...

पटना में मंत्री नीतीश मिश्रा की पुस्तक “Bihar Hai Taiyar–बदलाव की एक यात्रा 2005-2025” का विमोचन हुआ, इस पुस्तक में बिहार की विकास यात्रा और संभावनाओं का जिक्र है।

07-Sep-2025 10:05 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के होटल मौर्या स्थित अशोका हॉल में रविवार को “Bihar Hai Taiyar–बदलाव की एक यात्रा 2005-2025” नामक पुस्तक का विमोचन हुआ। बिहार सरकार में मंत्री नीतीश मिश्रा इस पुस्तक के लेखक हैं। 


अपनी पुस्तक के विमोचन के मौके पर उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बेहद गर्व और भावुकता का क्षण रहा क्योंकि इस पुस्तक में मैंने स्वयं के अनुभवों और तथ्यों के आधार पर वर्ष 2005 से 2025 तक बिहार की बदलती संभावनाओं और नये औद्योगिक, सामाजिक व आर्थिक परिदृश्य को समाहित करने का प्रयास किया है।


“Bihar Hai Taiyar–बदलाव की एक यात्रा 2005-2025” पुस्तक बिहार की अंधकार से उजाले की ओर अग्रसर परिवर्तन यात्रा का जीवंत दस्तावेज़ है। यह पुस्तक उन लाखों बिहारवासियों को समर्पित है जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा और अपने परिश्रम एवं प्रतिबद्धता से बिहार को फिर से नई दिशा दी।


आज पुस्तक के विमोचन के अवसर पर इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (बिहार चैप्टर, पटना) के चेयरमैन श्री पी. के. सिन्हा जी, कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) बिहार के चेयरमैन श्री गौरव शाह जी, बिहार इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन, पटना के चेयरमैन श्री के. पी. एस. केशरी जी, बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़, पटना के चेयरमैन श्री सुभाष कुमार पटवारी जी, एवं बड़ी संख्या में प्रोफेशनल्स, उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।