ब्रेकिंग न्यूज़

Budget Session 2026 : मंगल पांडेय की जगह स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब दे रहे मंत्री बार-बार फंस गए! सवाल ढाका का जवाब बेलागंज का देने लगे; हंसने लगे पक्ष - विपक्ष के विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर पानी-पानी हुए मंत्री ! प्रश्न- सीएचसी का मानक क्या है..? मंत्री का जवाब- अगले वित्तीय वर्ष में जो भी है वो पूरा कर लिया जाएगा, जवाब सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

Nitish Kumar : स्नातक पास लड़कियों के लिए खुशखबरी, बिहार सरकार जल्द करने जा रहा यह बड़ा काम; यहां जानें नया अपडेट

Nitish Kumar : इस बार प्रोत्साहन योजना के लिए विश्वविद्यालयों ने सर्वाधिक संख्या में रिजल्ट अपलोड किये हैं। इससे साफ हो रहा है कि अब पहले से अधिक छात्राओं का नाम उच्च शिक्षा हासिल करवाने में लिखवा जा रहा है।

Nitish Kumar

22-Feb-2025 07:13 AM

By First Bihar

Nitish Kumar : बिहार में स्नातक पास कर चुकीं छात्राओं के लिए यह काफी अच्छी खबर है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार 5 लाख स्नातक पास लड़कियों को जल्द ही 50-50 हजार रुपए देंगे। इसको लेकर शिक्षा विभाग जल्दी पोर्टल खोलेगा। इसको लेकर सभी तरह की तैयारी कर ली गई है। तो आइए जानते हैं की इसको लेकर ताजा अपडेट क्या है। 


मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना में लाभ दिलाने के लिए राज्य के विश्वविद्यालयों ने स्नातक उत्तीर्ण पांच लाख से अधिक छात्राओं के रिजल्ट अपलोड किये हैं।  इनमें सबसे अधिक रिजल्ट वर्ष 2024 में जारी हुए हैं। इसके बाद अब एक बार फिर छात्राओं को आवेदन के लिए शिक्षा विभाग पोर्टल खोलने जा रहा है। इसके बाद अपलोड रिजल्ट के सत्यापन के बाद आवेदनों को मंजूरी दी जायेगी। 


आधिकारिक जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालयों ने इस बार प्रोत्साहन योजना के शुरू हो जाने के बाद से अभी तक सर्वाधिक रिजल्ट अपलोड किये हैं।  साफ है कि विश्वविद्यालयों का समय पर परीक्षा कराने और रिजल्ट घोषित करने की कवायद में तेजी आयी है। इसे परीक्षा सत्र पटरी में लाने शिक्षा विभाग की तरफ से उठाये कदमों का नतीजा माना जा रहा है। इसके साथ ही  इस योजना ने उच्च शिक्षा में लड़कियों के दखल को बढ़ावा दिया है। 


मालूम हो कि, इस योजना के शुरू होने की तिथि 25 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2021 तक स्नातक उत्तीर्ण 2.85 लाख से अधिक छात्राओं को बतौर प्रोत्साहन राशि 714.80 करोड़ रुपये बांटे गये। इस समयावधि में प्रति छात्रा 25 हजार के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी गयी। इसी तरह एक अप्रैल, 2021 से अब तक 3.77 लाख छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जा चुकी। इसमें अधिकतर राशि प्रति छात्रा 50 हजार के मान से दी गयी। इसमें 1889.50 करोड़ की राशि बांटी गयी। 


इधर,  इस बार प्रोत्साहन योजना के लिए विश्वविद्यालयों ने सर्वाधिक संख्या में रिजल्ट अपलोड किये हैं। इससे साफ हो रहा है कि राज्यों के वर्षों से लंबित परीक्षा परिणाम अब जारी हो गये हैं। इस योजना में अभी तक करीब 2600 करोड़ से अधिक राशि बांटी जा चुकी है।