Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य Bihar Budget 2026: बिहार के बजट पर आया लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोलीं? Bihar Budget 2026: बिहार के बजट पर आया लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोलीं? Bihar expressway projects : बिहार में 5 नए एक्सप्रेसवे और डबल डेकर फ्लाईओवर सहित सड़क निर्माण की नई सुविधाएँ; जानिए बजट की ख़ास बातें पुजारी हत्याकांड! में बड़ा फैसला, दो महिला समेत 3 दोषियों को उम्रकैद की सजा बार-बार नियम तोड़ने वालों पर सख्ती: 52 हजार ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन/रद्द करने का निर्देश Bihar Budget 2026-27: दिल्ली मुंबई के बाद अब देश के इस राज्यों में बनेगा बिहार भवन, बजट भाषण में सरकार का एलान; जानिए ख़ास बातें Bihar Budget 2026-27 : जानिए बिहार बजट में किस विभाग को मिला कितना पैसा, कौन रहा सबसे आगे तो कौन पीछे Bihar Budget 2026-27 : बिहार के विकास और सामाजिक कल्याण के लिए 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश; रोजगार -नौकरी समेत इन चीजों पर होगा अधिक फोकस
14-Dec-2025 10:46 PM
By First Bihar
PATNA: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए बिहार के पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास मंत्री व बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। 14 दिसंबर 2025 को यह फैसला पार्टी के संसदीय बोर्ड ने लिया लिया है और नितिन नबीन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस बात की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी।
जेपी नड्डा के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पार्टी में नई लीडरशिप की तलाश थी, और अब 45 साल के नितिन नवीन को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नितिन नबीन को बधाई और शुभकामनाए दी। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार सरकार में पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन पिछले करीब दो दशकों से सक्रिय राजनीति में हैं। वे हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पटना की बांकीपुर सीट से विधायक चुने गए हैं।
विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार, नितिन नवीन के पास कुल लगभग 91 लाख 80 हजार रुपये की चल संपत्ति है। वहीं, उनकी पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव के नाम पर मकान और अन्य अचल संपत्तियां दर्ज हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.47 करोड़ रुपये बताई गई है। नितिन नवीन के नाम पर किसी भी प्रकार की अचल संपत्ति दर्ज नहीं है। उन्होंने आवास भी अपनी पत्नी के नाम पर खरीदा है।
हलफनामे में यह भी बताया गया है कि नितिन नवीन पर 56 लाख रुपये से अधिक का कर्ज है। इसमें आईसीआईसीआई बैंक से लिया गया होम लोन और एक वाहन ऋण शामिल है। आयकर विवरणी (आईटीआर) 2025-26 के अनुसार, नितिन नवीन की वार्षिक आय 3.71 लाख रुपये दर्शाई गई है। नितिन नबीन की परिवार की बात करें तो उनकी पत्नी और खुद उनके पास सीमित मात्रा में सोने के आभूषण हैं। उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं, जिनके नाम पर केवल एक-एक सोने की चेन दर्ज की गई है। अन्य कोई संपत्ति उनके नाम पर नहीं दर्शाई गई है।
चुनावी हलफनामे के अनुसार, नितिन नवीन के खिलाफ कुल 5 आपराधिक मामले लंबित हैं। हालांकि, अब तक उन्हें किसी भी मामले में दोषी करार नहीं दिया गया है। दर्ज मामलों में एक मामला चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा है। दो मामले विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम करने से संबंधित हैं। एक मामला बिना अनुमति प्रतिबंधित क्षेत्र में जुलूस निकालने का है, जबकि एक अन्य मामला लोक सेवक के कार्य में बाधा डालने से जुड़ा हुआ है। कुल मिलाकर, हलफनामे में दर्ज विवरण के अनुसार नितिन नवीन की राजनीतिक छवि के साथ-साथ उनकी संपत्ति और कानूनी स्थिति भी सार्वजनिक रूप से सामने आई है, जो चुनावी पारदर्शिता का हिस्सा है।
ऐसे में अब लोगों के मन में यह सवाल है कि कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन को कितनी और क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी? उन्हें सैलरी मिलेगी या नहीं? दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद एक बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। वरिष्ठ नेता और बिहार कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसका मतलब है कि नितिन नबीन पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारियों को तब तक संभालेंगे, जब तक कोई पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त नहीं किया जाता।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद न तो संवैधानिक है और न ही सरकारी। इसलिए भारत सरकार की तरफ से इस पद पर कोई सैलरी नहीं दी जाती। मंत्री, जज या अन्य संवैधानिक अधिकारियों के विपरीत, पार्टी अध्यक्ष पूरी तरह से संगठनात्मक प्रमुख के रूप में कार्य करता है और उसकी सभी वित्तीय सहायता पार्टी के आंतरिक फंड से आती है, न कि टैक्सपेयर के पैसे से। हालांकि, पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को मानदेय देती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष को हर महीने लगभग 1 लाख से 1.5 लाख रुपये के बीच मानदेय मिलता है, हालांकि पार्टी ने कभी आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए। सुविधाओं के मामले में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के बराबर विशेषाधिकार दिए जाते हैं।
नितिन नबीन को भी यह सुविधा मिलेगी। उन्हें दिल्ली में एक सुसज्जित आधिकारिक आवास और कार्यालय मिलेगा। अध्यक्ष का समर्थन करने के लिए एक समर्पित टीम रहती है, जिसमें निजी सचिव, राजनीतिक सलाहकार, मीडिया पेशेवर और सोशल मीडिया मैनेजर शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए, जेपी नड्डा को वर्तमान में जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। नितिन नबीन की सुरक्षा का स्तर गृह मंत्रालय द्वारा खतरे के आकलन के आधार पर तय किया जाएगा। पार्टी के सभी कार्यक्रमों और यात्राओं, चाहे वे हवाई हों या सड़क मार्ग से, की पूरी व्यवस्था भाजपा द्वारा की जाएगी। इसके लिए ड्राइवर और लग्जरी वाहन भी उपलब्ध कराए जाते हैं। नितिन नबीन बिहार सरकार में मंत्री भी हैं। यदि वे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद के दौरान मंत्री पद पर बने रहते हैं, तो उन्हें उस पद से जुड़ी सभी सरकारी सुविधाएं और भत्ते भी अलग से मिलेंगे।