ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप

Home / bihar / patna-news / कायस्थ समाज की कसक दूर करने की तैयारी? नितिन नबीन को BJP अध्यक्ष...

कायस्थ समाज की कसक दूर करने की तैयारी? नितिन नबीन को BJP अध्यक्ष बनाने के संकेत

बिहार में कायस्थ समाज को कम प्रतिनिधित्व मिलने की नाराजगी के बीच नितिन नबीन को BJP का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसे जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी और भावी भाजपा अध्यक्ष की तैयारी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

14-Dec-2025 09:21 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में करीब आधा प्रतिशत आबादी वाली कायस्थ जाति को विधानसभा चुनाव में भाजपा कोटे से केवल एक सीट मिलने को लेकर लंबे समय से असंतोष था। लेकिन अब बीजेपी ने इस कसक को दूर करने की दिशा में बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है। पार्टी ने कायस्थ समाज से आने वाले बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर उन्हें जेपी नड्डा का संभावित उत्तराधिकारी बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।


भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कोर वोटर माने जाने वाले कायस्थ समुदाय से आने वाले नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने को संगठनात्मक दृष्टि से अहम कदम माना जा रहा है। बीजेपी कोटे से बिहार में केवल बांकीपुर सीट पर नितिन नबीन को टिकट मिला था, जबकि कुम्हरार जैसी पारंपरिक कायस्थ सीट पर टिकट न मिलने से समाज में नाराजगी थी। नितिन नवीन के इस प्रमोशन के बाद माना जा रहा है कि भाजपा किसी कायस्थ नेता को पार्टी की कमान सौंपने की दिशा में आगे बढ़ रही है।


हालांकि भाजपा में कार्यकारी अध्यक्ष से सीधे अध्यक्ष बनने की कोई तय परंपरा नहीं है, लेकिन 2019 में अमित शाह के केंद्रीय गृहमंत्री बनने के बाद जेपी नड्डा को पहले कार्यकारी अध्यक्ष और फिर 2020 में पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया था। जेपी नड्डा का कार्यकाल 2023 में समाप्त होना था, लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए इसे आगे बढ़ाया गया। अब उसी मॉडल पर नितिन नबीन को आगे बढ़ाए जाने की चर्चा है।


बिहार में भाजपा ने कायस्थ समाज से केवल नितिन नबीन को टिकट दिया था और वे लगातार पांचवीं बार बांकीपुर से जीतकर नीतीश सरकार में मंत्री बने हैं। नितिन नबीन के पिता नवीन किशोर सिन्हा लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में भाजपा के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। माना जा रहा है कि खरमास के बाद यानी मकर संक्रांति के बाद भाजपा अध्यक्ष चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो सकता है और होली तक पार्टी को नया पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। जेपी नड्डा की तरह नितिन नवीन को पहले कार्यकारी और फिर पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना से यह साफ संकेत मिल रहा है कि भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है।news image

news image