कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
20-Jan-2026 09:29 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के बांकीपुर विधायक नितिन नबीन आज बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गये हैं। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उनके नाम का ऐलान किया गया। जिसके बाद देशभर से लोग नितिन नबीन को बधाई मोबाईल और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बधाई दे रहे हैं। वही दिल्ली में भी उन्हें बधाई और शुभकामना देने के लिए नेताओं की भारी भीड़ देखी गयी। बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने भी नितिन नबीन से दिल्ली में मुलाकात कर बधाई दी।
इससे पहले उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष 14 दिसंबर को बनाया गया था। 19 जनवरी को उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए इकलौता नामांकन किया और अगले ही दिन वे निर्विरोध पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष बन गए। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने नितिन नबीन को बधाई और शुभकामनाएं दी।
नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि इनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और सशक्त विस्तार प्राप्त होगा, ऐसा पूर्ण विश्वास है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करे।