बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
12-Oct-2025 06:17 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। नीतीश कुमार की जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस बात की जानकारी बीजेपी के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने दी।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि संगठित व समर्पित NDA...आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया, जो कि इस प्रकार है–
भाजपा – 101 सीट
जदयू – 101 सीट
लोजपा (रामविलास) – 29 सीट
रालोमो – 06 सीट
हम – 06 सीट
एनडीए के सभी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का हर्षपूर्वक स्वागत किया है। सभी साथी कमर कस चुके हैं और बिहार में फिर से NDA सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं।
बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग का ऐलान हो गया है। एनडीए में सीट शेयरिंग फॉर्मूला की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नहीं दी गयी एनडीए के नेताओं सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत अन्य नेताओं ने रविवार की शाम सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर सीट शेयरिंग की जानकारी दी।





NDA में हो गया सीटों का बटवारा, देखिए किसे मिली कितनी सीट LIVE https://t.co/xsep9OktG7
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) October 12, 2025