ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

Bihar crime news: मस्जिद के सामने बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, लोगों में दहशत का माहौल

Bihar crime news: पटना में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को कारण बताया जा रहा है। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

20-May-2025 07:26 AM

By First Bihar

Bihar crime news: पटना के फुलवारीशरीफ  क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े हुई एक बड़ी आपराधिक वारदात में 65 वर्षीय अनवर आलम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। टमटम पड़ाव स्थित इमारत-ए-शरिया के सामने बाइक सवार दो अपराधियों ने अनवर पर पांच गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। अनवर को घायल अवस्था में एम्स में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


अनवर आलम फुलवारीशरीफ के सैदाना मोहल्ला के निवासी थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हत्या का कारण जमीन विवाद हो सकता है। बताया गया कि अनवर की पुश्तैनी जमीन पर कुछ भू-माफियाओं की नजर थी और इसको लेकर उनका विवाद चल रहा था।


भतीजा सिम्मो बाल-बाल बचा

घटना के समय अनवर अपने भतीजे सिम्मो के साथ हारून नगर से नोहसा जा रहे थे। रास्ते में इमारत-ए-शरिया के पास बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पास से उन पर गोलियां बरसा दीं। हमले में अनवर का भतीजा बाल-बाल बच गया।


एनएच-98 पर मचा हड़कंप

गोलीबारी के बाद एनएच-98 पर अफरातफरी मच गई। लोग ऑटो से कूदकर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। अनवर की पत्नी और परिजनों ने इस मामले में 8 से 10 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर एक गोली और एक खोखा बरामद किया है। एफएसएल टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं।


पुलिस का कहना है कि अपराधियों ने अनवर की पहले से वहां पर रेकी कर रखी थी। एक हमलावर से  हेलमेट पहन से अपना चेहरा छुपा रखा  था और दूसरा नकाब में था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच की जा रही है। वहीँ कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।