दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-Nov-2025 07:33 AM
By FIRST BIHAR
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार की 10 लाख महिलाओं के बैंक खाते में आज 10-10 हजार रुपए आएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह साढ़े 11 बजे डीबीटी के माध्यम से एक हजार करोड़ रुपए जारी करेंगे। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और मंत्री श्रवण कुमार मौजूद रहेंगे।
दरअसल, बिहार में महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं के खाते में आज यानी शुक्रवार को 10-10 हजार रूपये भेजे जाएंगे। डीबीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की 10 लाख महिलाओं के अकाउंट में पैसा भेजेंगे। अब इस योजना का फॉर्म भर चुकी महिला अकाउंट में पैसा आने का इंतजार कर रही हैं।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं के खाते में कल 28 नवंबर को 10-10 हजार रुपये भेजे जाएंगे। इस दिन जीविका समूह से जुड़ी ग्रामीण इलाकों की साढ़े 9 लाख और शहरी क्षेत्रों की 50 हजार महिलाओं के बैंक खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। जीविका समूह से जुड़ी सभी महिलाओं को 10-10 हजार रुपया मिलने के बाद ही बाकी बची लाभार्थियों को भी जल्द 10-10 हजार रुपये बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा।
बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अभी तक 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं के बैंक अकाउंट में 10-10 हजार रूपये की राशि भेजी जा चुकी है। लेकिन अभी भी कई महिलाओं के खाते में पैसा नहीं पहुंचा है वो पैसे आने का इंतजार कर रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस योजना का लाभ उन्हें भी मिलेगा।
बता दें कि इस योजना के लिए महिलाओं से ONLINE और OFFLINE आवेदन लिया गया था। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने OFFLICE आवेदन किया था। जीविका समूह से जुड़ीं ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को पहले 10-10 हजार रुपया ट्रांसफर किया गया। लेकिन जो महिला जीविका से जुड़ी हुई नहीं हैं, उन्हें अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, उन्हें पैसा कह ट्रांसफर किया जाएगा।