Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
26-Oct-2025 06:01 PM
By First Bihar
PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज कटिहार, अररिया और किशनगंज जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं की और महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।
महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव के साथ चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज बिहार में सरकार दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से चल रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा शुरू से ही नफरत की राजनीति करती रही है । कभी इसने धर्म के नाम पर तो कभी जातियों के नाम पर समाज को बांटने का काम किया है।
उन्होंने लोगों को महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि आज बिहार को कमजोर नहीं बल्कि मजबूत मुख्यमंत्री की जरूरत है, जिसके पास बिहार बदलने का विजन हो। उन्होंने लालू यादव के सामाजिक न्याय की नीति को आगे बढ़ाने का भरोसा देते हुए कहा कि हमलोग उनकी नीतियों को मानने वाले लोग है। उन्होंने कहा कि आज आजाद भारत मे पहली बार किसी मल्लाह के बेटे को उप मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया गया है। महागठबंधन चुनाव मैदान में एक संकल्प के साथ उतरी है।
उन्होंने कहा कि हमलोग कई संकल्पों की घोषणा कर चुके है। हमलोग युवाओं, महिलाओं, किसानों के कल्याण के लिए कई घोषणाएं की है। अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो सभी संकल्पों को पूरा किया जाएगा और बिहार को बदलने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में 20 साल से यह सरकार चल रही है लेकिन बिहार को सही अर्थ में क्या मिला? आज भी बिहार की गिनती पिछड़े राज्यों में होती है। यह स्थिति अब बदलने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि आपका सहयोग मिला तो बिहार जरूर बदलेगा।