Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
27-May-2025 04:17 PM
By First Bihar
Bihar Education News: शिक्षा विभाग ने पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी को सस्पेंड कर दिया है. इस संबंध में शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) ने पत्र जारी कर दिया है. इन पर कई गंभीर आरोप थे. मोतिहारी के जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर पूर्वी चंपारण के तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी को सस्पेंड किया गया है. बता दें, ढाका के भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया था. जिला बीस सूत्री की बैठक में भी सत्ताधारी दल के विधायक पवन जायसवाल ने बेंच-डेस्क खरीद, स्कूल में मरम्मति व अन्य कार्यों में करोड़ों के घोटाले की शिकायत की थी. इसके बाद शिक्षा मंत्री ने जांच बिठाई थी.
मोतिहारी के तत्कालीन डीईओ सस्पेंड
मोतिहारी में जिला शिक्षा पदाधिकारी रहते संजय कुमार पर गंभीर आरोप लगे थे . उप विकास आयुक्त ने जांच की और 9 अप्रैल 2025 को अपनी जांच रिपोर्ट जिला पदाधिकारी पूर्वी चंपारण को दिया. जांच रिपोर्ट में तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार के खिलाफ कई गंभीर आरोप प्रमामित पाये गए।
संजय कुमार वर्तमान में पटना डीईओ के पद पर पदस्थापित थे
जांच में बेंच-डेस्क की गुणवत्ता असंतोष पाए जाने, स्कूल मरम्मति कार्य से संबंधित प्राक्कलन नहीं पाया जाना. अभिलेख में त्रुटि पूर्ण कार्यादेश पाया जाना, बिना हस्ताक्षर कोटेशन जैसी लापरवाही ,संचिका का लापरवाही पूर्ण तरीके से संधारण करना, कार्य में शिथिलता बरतने जैसे आरोप प्रमाणित पाए गए. इन आरोपों को लेकर तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी मोतिहारी वर्तमान में पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार को निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि में संजय कुमार का मुख्यालय क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक कार्यालय तिरहुत प्रमंडल निर्धारित किया गया है. शिक्षा विभाग के विशेष सचिव सह निदेशक प्रशासन सुबोध कुमार चौधरी ने यह आदेश जारी किया है.