सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें
05-Mar-2025 11:45 AM
By First Bihar
Bihar News : बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 7,90,648 मकान बनाए जाएंगे। प्रत्येक मकान के लिए लाभुक को एक लाख 20 हजार रुपये दिए जाते हैं। आज तीन लाख परिवारों के खाते में प्रत्येक लाभुक 40 हजार के हिसाब से प्रथम किश्त के रूप में 1200 करोड़ रूपये की राशि भेजी गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अण्णे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में माऊस क्लिक कर राशि का एकमुश्त हस्तांतरण किया।
इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत सर्वप्रथम सितंबर 2024 में 2,43,903 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इस साल 27 जनवरी से 5,46,745 अतिरिक्त लक्ष्य दिया है। इस प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य को कुल 7,90,648 लक्ष्य प्राप्त हुए हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभुकों को कुल एक लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि तीन किश्तों में आवास निर्माण की प्रगति के साथ दी जाती है। योजना में 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार एवं 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार देती है। इस प्रकार 40 प्रतिशत अर्थात 48 हजार रुपये की राशि राज्यांश के रूप में लाभुकों को दी जाती है।
आज तीप लाख लाभार्थियों को 40 हजार रुपये की दर से प्रथम किश्त की राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया। इस पर कुल 1200 करोड़ रुपये व्यय हुआ। आगामी 100 दिनों में इन लाभुकों को द्वितीय एवं तृतीय किश्त के रूप में 80 हजार रूपये की दर से भुगतान किया जाएगा। साथ ही इन लाभुकों को मनरेगा के माध्यम से 90 दिनों के अकुशल मजदूरी के रूप में 22050 रुपये तथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। इस प्रकार प्रति लाभुक 1,54,050 रुपये दिये जाएंगे। लाभान्वित हुए तीन लाख लाभुकों को आगामी लगभग सौ दिनों में 4621.50 करोड़ रुपये प्राप्त होगा।