ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

पटना में भीषण अग्निकांड: बाइकों से भरे कंटेनर में लगी आग, करोड़ों का नुकसान

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की कुल 6 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कंटेनर में पेट्रोल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ मौजूद थे। जिसके कारण आग को बुझाने में दमकल कर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ गई।

28-May-2025 08:50 PM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना के सबलपुर टेढ़ी पुल के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब भीषण अग्निकांड में बाइकों से भरे कंटेनर में भीषण आग लग गयी। देखते ही देखते कंटेनर में रखे करीब 90 की संख्या में नई मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गईं। इस घटना में ट्रक का ड्राइवर बुरी तरह झुलस गया जिसे आनन फानन में पीएमसीएच भेजा गया। जहां डॉक्टर ने ड्राइवर का इलाज शुरू किया।


धू-धू कर जला कंटेनर, मौके पर मची अफरा-तफरी

कंटेनर में लगी भीषण आग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। धधकती आग से उठता धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में कंटेनर पूरी तरह से लपटों में घिर गया। कंटेनर में करीब 90 मोटरसाइकिल रखे हुए थे। बाइक की संख्या अधिक होने की वजह से आग तेजी से फैली और एक-एक कर बाइकें विस्फोट के साथ जलती रहीं।


दमकल की छह गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की कुल 6 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कंटेनर में पेट्रोल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ मौजूद थे। जिसके कारण फैली आग की लपटों को बुझाने में दमकल कर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ गयी।


ड्राइवर की हालत गंभीर, PMCH में भर्ती

बताया जाता है कि कंटेनर का ड्राइवर भीषण अगलगी की घटना में बुरी तरह झुलसकर घायल हो गया। हादसे के समय वो कंटेनर के भीतर ही मौजूद था, आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। पीएमसीएच में उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।


पुलिस ने शुरू की जांच, शॉर्ट सर्किट की आशंका

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि मामले की तकनीकी जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण स्पष्ट होगा।


करोड़ों की संपत्ति का नुकसान, कंपनी को बड़ा झटका

इस हादसे में कंटेनर में लदी सभी मोटरसाइकिलें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। मोटरसाइकिलों की कुल संख्या करीब 90 बताई जा रही है, जो किसी प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी की थी और डीलरशिप तक पहुंचाई जा रही थीं। अगलगी की इस घटना में करोड़ों रुपये की संपत्ति के नुकसान हुआ है।