ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

Lalu Yadav : कोलकाता से लौटे लालू यादव, मीडिया के सवालों पर साधी चुप्पी, तेज प्रताप प्रकरण पर नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

Lalu Yadav grandson: कोलकाता से पटना लौटे लालू प्रसाद यादव, मीडिया के सवालों पर साधी चुप्पी। तेज प्रताप यादव प्रकरण पर कुछ भी कहने से किया परहेज़। जानिए लालू-राबड़ी की इस चुप्पी के पीछे की वजह क्या हो सकती है?

28-May-2025 11:47 AM

By First Bihar

Lalu Yadav :राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आज पत्नी राबड़ी देवी के साथ कोलकाता से पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर जैसे ही पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछने की कोशिश की, लालू यादव बिना कोई प्रतिक्रिया दिए निकल गए। उन्होंने तेज प्रताप यादव प्रकरण पर भी कोई टिप्पणी नहीं की।


एयरपोर्ट पर मौजूद मीडिया प्रतिनिधियों ने तेज प्रताप से जुड़े हालिया घटनाक्रम और अन्य मामलों पर लालू यादव और राबड़ी देवी की प्रतिक्रिया जाननी चाही, लेकिन दोनों ने पूरी तरह चुप्पी साधे रखी और बिना कुछ कहे वहां से रवाना हो गए। 


आपको बता दें कि लालू यादव हाल ही में कोलकाता गए थे, जहां उनके पुत्र तेजस्वी यादव के घर पुत्र रत्न का जन्म हुआ है। लालू यादव परिवार के साथ नवजात पोते 'इराज लालू यादव' को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी तेजस्वी यादव के निवास पर शुभकामनाएं देने पहुंची थीं।


लालू यादव और राबड़ी देवी के पटना लौटने की सूचना मिलते ही पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों की भीड़ जुटी रही, लेकिन दोनों ने किसी भी सवाल का जवाब देने से परहेज किया। तेज प्रताप प्रकरण पर लालू यादव की चुप्पी को लेकर अब राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।