ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / bihar / patna-news / Chirag Paswan : चिराग पासवान की बड़ी मां राजकुमारी देवी ने किया बड़ा...

Chirag Paswan : चिराग पासवान की बड़ी मां राजकुमारी देवी ने किया बड़ा एलान, कहा - मेरा बेटा PM बनें यह मेरा सपना

Chirag Paswan : खगड़िया जिले के अलौली विधानसभा सीट पर चुनावी माहौल धीरे-धीरे गर्म होता जा रहा है। इसी बीच राजकुमारी देवी ने खुलकर अपने मन की बात कही।

11-Sep-2025 10:54 AM

By First Bihar

Chirag Paswan : बिहार की राजनीति में आज एक बार फिर लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान चर्चा में हैं। कभी उनके जीजा जी अरुण भारती यह कहते हैं कि एनडीए के अंदर सिर्फ हम एक मात्र पार्टी हैं जो अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं तो कभी अलग तरह से वह प्रेशर बनाने का कामकरते हैं। इसी कड़ी में अब खगड़िया में चिराग पासवान कि बड़ी मां राजकुमारी देवी ने ऐसा बयान दिया है, जिसने सियासी हलचल और बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि "चिराग पासवान प्रधानमंत्री बनें, यही मेरा सपना है।"


दरअसल, खगड़िया जिले के अलौली विधानसभा सीट पर चुनावी माहौल धीरे-धीरे गर्म होता जा रहा है। इसी बीच राजकुमारी देवी ने खुलकर अपने मन की बात कही। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि शहरबन्नी विधानसभा सीट से जो भी उम्मीदवार होंगे उनको हमारा समर्थन होगा। उनके इस बयान के बाद से यह तय माना जा रहा है कि पार्टी ने रणनीतिक तैयारी शुरू कर दी है।


राजकुमारी देवी का यह बयान न सिर्फ़ चिराग पासवान की लोकप्रियता को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि पासवान परिवार के भीतर अब एक बार फिर एकजुटता की तस्वीर पेश की जा रही है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान ने जिस तरह से अपने पिता रामविलास पासवान की राजनीतिक विरासत को संभाला है, उससे कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा है और लोग उन्हें बिहार से लेकर दिल्ली तक बड़ी जिम्मेदारी निभाते देखना चाहते हैं।


राजकुमारी देवी ने भावुक होते हुए कहा – “चिराग पासवान प्रधानमंत्री बनें, यही मेरा सपना है। आज पूरा देश उन्हें देख रहा है। वे युवा हैं, ऊर्जावान हैं और जनता के बीच लगातार काम कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि एक दिन उनका यह सपना ज़रूर पूरा होगा।”इस बयान को चिराग पासवान की बढ़ती राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अभी वे एनडीए के सहयोगी हैं और लोकसभा में सीमित सीटों पर प्रतिनिधित्व करते हैं, मगर उनका प्रभाव बिहार की राजनीति में लगातार बढ़ रहा है।


वहीं, लोजपा (रामविलास) इस सीट पर पूरी ताक़त झोंकने की तैयारी कर रही है। पार्टी का लक्ष्य सिर्फ विधानसभा चुनाव नहीं बल्कि लोकसभा और भविष्य की राजनीति को साधना है।गौरतलब है कि चिराग पासवान ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में “बिहारी फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” नारा देकर युवा मतदाताओं को प्रभावित किया था। उस समय उन्होंने कई सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर एनडीए और जेडीयू दोनों को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि पूरी तरह से सत्ता में नहीं आ सके, लेकिन राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बना ली।


2024 लोकसभा चुनाव में भी चिराग पासवान ने एनडीए के साथ रहकर सफलता हासिल की और पार्टी को कई सीटें दिलाईं। यही कारण है कि अब परिवार और समर्थक उन्हें भविष्य का प्रधानमंत्री मानकर देख रहे हैं। राजकुमारी देवी के इस बयान से साफ है कि लोजपा (रामविलास) अब सिर्फ़ बिहार तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में अपनी जगह बनाने की दिशा में बढ़ रही है। चिराग पासवान को लेकर जिस तरह की उम्मीदें जताई जा रही हैं, उससे विरोधियों के खेमे में भी चिंता बढ़ना तय है।