दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
27-Nov-2025 10:29 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में एनडीए की नई सरकार बनने के बाद महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं के खाते में कल 10-10 हजार रूपये भेजे जाएंगे। 28 नवंबर को सुबह में डीबीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की 10 लाख महिलाओं के अकाउंट में पैसा भेजेंगे। इसकी सभी तैयारियां की जा चुकी है। अब इस योजना का फॉर्म भर चुकी महिला अकाउंट में पैसा आने का इंतजार कर रही हैं। बता दें कि शहरी क्षेत्र अभी भी कई ऐसी महिलाएं हैं, जिनके खाते में अभी तक पैसा नहीं आया है। वो उस दिन का इंतजार कर रही है, जब उनके अकाउंट में 10 हजार रुपये आएंगे।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं के खाते में कल 28 नवंबर को 10-10 हजार रुपये भेजे जाएंगे। इस दिन जीविका समूह से जुड़ी ग्रामीण इलाकों की साढ़े 9 लाख और शहरी क्षेत्रों की 50 हजार महिलाओं के बैंक खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। जीविका समूह से जुड़ी सभी महिलाओं को 10-10 हजार रुपया मिलने के बाद ही बाकी बची लाभार्थियों को भी जल्द 10-10 हजार रुपये बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा।
बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अभी तक 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं के बैंक अकाउंट में 10-10 हजार रूपये की राशि भेजी जा चुकी है। लेकिन अभी भी कई महिलाओं के खाते में पैसा नहीं पहुंचा है। वो आए दिन लोगों से पूछती हैं कि हमलोग को कब पैसा आएगा? लेकिन अब इंतजार की घड़ी खत्म हो गयी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस योजना का लाभ उन्हें भी मिलेगा।
बता दें कि इस योजना के लिए महिलाओं से ONLINE और OFFLINE आवेदन लिया गया था। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने OFFLICE आवेदन किया था। जीविका समूह से जुड़ीं ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को पहले 10-10 हजार रुपया ट्रांसफर किया गया। लेकिन जो महिला जीविका से जुड़ी हुई नहीं हैं, उन्हें अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। अब वो लोगों से पूछती नजर आ रही है कि उन्हें पैसा कह ट्रांसफर किया जाएगा।
हाल के दिनों में जो महिलाएं जीविका समूह जुड़ी हैं पहले उन्हें पैसा भेजा जाएगा। इस योजना के तहत 13 लाख महिलाओं ने ONLINE आवेदन किया था। इन महिलाओं के आवेदन की जांच शुरू हो चुकी है। जांच पूरी होने के बाद इन्हें भी खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे जाएंगे। जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एक महीने के अंदर मुख्यमंत्री रोजगार योजना का फॉर्म भरने वाली सभी महिलाओं को भी पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि दिसंबर तक सभी महिला लाभार्थियों को 10-10 हजार रुपये मिल जाएगा। जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को ही अभी तक इसका लाभ मिल पाया है।