Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
25-Oct-2025 05:44 PM
By First Bihar
PATNA: दिल्ली से शनिवार की देर शाम पटना पहुंचे केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी से मीडिया ने पूछा कि आरजेडी एमएलसी कारी सोएब कह रहे हैं कि यदि बिहार में हमारी सरकार बनी तो जितने भी बिल है, वह हम फाड़ देंगे, इस पर आपका क्या कहना है? जीतन राम मांझी ने जवाब देते हुए कहा कि हम कहते हैं कि हमारी सरकार बनी तो चंद्रमा को पृथ्वी पर ले जाएंगे, क्या यह संभव है? नहीं ना..तो वही बात महागठबंधन के लोग चुनाव प्रचार के दौरान कह रहे हैं।
दरअसल तेजस्वी यादव भी चुनाव प्रचार के दौरान यह वादा कर रहे हैं कि बिहार में यदि उनकी सरकार बनी तो प्रत्येक घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देंगे और जीविका दिदियों की नौकरी पक्की कर वेतन भत्ता को बढ़ाएंगे। मांझी ने इस पर कहा कि ई लोग कुछ भी कह सकता है। ये लोग वैसी ही बातें करते हैं जिस पर कुछ होना जाना नहीं है। इन लोगों के मन में जो आता है वो बोल दे रहे हैं। लेकिन इनको पता नहीं की बिहार की जनता सब कुछ जानती है।
बिहार की जनता को मालूम है कि 2005 से पहले जब तेजस्वी यादव की माता राबड़ी और पिता लालू का राज था तब उन्होंने बिहार की तरक्की के लिए कुछ भी नहीं किया। उस वक्त डर और खौफ का माहौल था। जब माता-पिता बिहार के लिए कुछ नहीं किये तब अब बेटा तेजस्वी क्या करेगा? जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार की जनता और पूरा मन बना चुकी है कि अब एनडीए की सरकार 14 तारीख को एकदम स्पष्ट रूप से बन जाएगी।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को दो गुजराती मिलकर चला रहे हैं इस पर मांझी ने कहा कि यह उनका भ्रम है। यहां नीतीश कुमार बिहार चला रहे हैं और नीतीश कुमार से सक्षम मुख्यमंत्री अभी कोई वर्तमान में नहीं है। वो 20 साल से कितना बढ़िया सुशासन चला रहे हैं। बिजली, सड़क, लॉ एंड ऑर्डर सब चीज पर नीतीश कुमार ने काम किया।