ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / patna-news / JDU की बड़ी कार्रवाई: पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 11 नेताओं को किया...

JDU की बड़ी कार्रवाई: पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 11 नेताओं को किया निष्कासित

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जेडीयू ने पार्टी लाइन से हटकर काम करने वाले 11 नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह द्वारा जारी पत्र के मुताबिक, इन सभी को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया

25-Oct-2025 08:11 PM

By First Bihar

PATNA: जेडीयू ने विधानसभा चुनाव में बागी तेवर अपनाने वाले कई नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने पार्टी के 11 नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की विचारधारा के खिलाफ काम करने पर एक साथ 11 नेताओं को जेडीयू ने तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। 


जेडीयू के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह ने इसे लेकर लेटर जारी किया है। जिसमें मुंगेर जमालपुर से पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, जमुई चकाई से पूर्व सदस्य विधान परिषद  संजय प्रसाद, सीवान के बड़हरिया से पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, भोजपुर के बड़हरा से पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह, शेखपुरा के बरबीघा से पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार, बेगूसराय साहेबपुर कमाल के अमर कुमार सिंह, वैशाली महुआ की डॉ. आसमा परवीन, औरंगाबाद के नवीनगर के लब कुमार, कटिहार के कदवा की आशा सुमन, पूर्वी चंपारण के मोतिहारी के दिव्यांशु भारद्धाज, सीवान के जिरादेई से विवेक शुक्ला पर जेडीयू ने कार्रवाई की है। जेडीयू ने बिहार विधानसभा चुनाव में बागी तेवर अपनाने वाले 11 नेताओं को पार्टी से निकाल बाहर किया है। जेडीयू में रहते हुए ये लोग निर्दलीय चुनाव चुनाव लड़ रहे हैं। 


news image