ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Bihar road accident : हाजीपुर-लालगंज रोड पर बस-टेंपो की भीषण टक्कर, तीन की...

Bihar road accident : हाजीपुर-लालगंज रोड पर बस-टेंपो की भीषण टक्कर, तीन की मौत; 10 से अधिक घायल

हाजीपुर-लालगंज रोड के कंचनपुर धनुषी के पास बस और टेंपो की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस व SDPO मौके पर पहुंचे।

09-Dec-2025 11:00 AM

By First Bihar

Bihar road accident : हाजीपुर-लालगंज मुख्य सड़क पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कंचनपुर धनुषी के पास बस और टेंपो की जोरदार टक्कर में तीन  व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि बस और टेंपो दोनों ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टेंपो का अगला हिस्सा पूरी तरह दब गया, जिससे कई यात्रियों को निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही एसडीपीओ गोपाल मंडल भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का निरीक्षण किया। पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकाला और इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।


कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाजीपुर की ओर से एक टेंपो आ रहा था, जबकि लालगंज की ओर से एक बस तेज गति में पहुंच रही थी। कंचनपुर धनुषी मोड़ के पास दोनों वाहनों के बीच अचानक आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ही वाहन अपनी निर्धारित लेन से थोड़ा हटे हुए थे, जिस कारण यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। कई यात्री सीटों से नीचे गिर पड़े और कुछ वाहन में फंस गए। बस के अगले हिस्से को भी भारी नुकसान हुआ है।


एक की घटनास्थल पर मौत, कई की हालत नाजुक

हादसे में टेंपो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है। वहीं, 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर करने की संभावना है।


SDPO गोपाल मंडल ने क्या कहा?

घटना की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया—"टेंपो और बस की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हैं। सभी को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मृतक और घायलों की पहचान कर रही है।"उन्होंने कहा कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और ड्राइवरों से पूछताछ की जाएगी।


स्थानीय लोगों में आक्रोश

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर तेज गति से वाहन दौड़ते हैं। कई बार दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक सड़क सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने, चेतावनी बोर्ड लगाने और पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और करीब एक घंटे बाद सड़क पर आवागमन सामान्य हो सका।