Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
10-May-2025 03:20 PM
By First Bihar
Devesh Chandra Thakur donates salary: भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। इस बीच बिहार के सीतामढ़ी से सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने देशभक्ति और सेवा भावना की मिसाल पेश की है। उन्होंने ऐलान किया है कि वे अपने एक वर्ष का वेतन, यानी लगभग 15 लाख रुपये, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (PMNRF) में भारतीय सेना के कल्याण के लिए दान करेंगे।
सीतामढ़ी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठाकुर ने कहा कि यह योगदान भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य के सम्मान में है। हमारा हर कदम देश की सुरक्षा और सैनिकों के हौसले को बढ़ाने के लिए होना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि यह राशि अगले दो दिन में प्रधानमंत्री कार्यालय में चेक के माध्यम से जमा कर दी जाएगी।
देश के पहले सांसद बने जिन्होंने किया ऐसा योगदान
बता दे कि देवेश चंद्र ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले ऐसे सांसद बन गए हैं, जिन्होंने अपने एक साल का वेतन सेना के कल्याण के लिए दान करने का निर्णय लिया है। वे 2024 में सीतामढ़ी से सांसद चुने गए थे | सांसद ने कहा कि सीतामढ़ी की पूरी जनता भारतीय सेना और प्रधानमंत्री के साथ खड़ी है। यह कदम देशभर के नेताओं के लिए एक प्रेरणा बन सकता है।