Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
19-May-2025 05:50 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ अनुमंडल की समीक्षा बैठक में अंचल कार्यालय और थाना स्तर पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये हैं। बाढ़ के प्रभारी मंत्री के नाते सम्राट चौधरी ने तीन अंचल कार्यालयों की रिपोर्ट मांगी, जिनमें पंडारक में मिले 1.19 लाख मामलों में से सबसे अधिक 57 फीसद मामले खारिज कर दिये थे।
एक अंचल कार्यालय का परफार्मेंस सबसे कमजोर पाया गया। इस पर अनुमंडलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिन अंचल कार्यालय ने जनता की शिकायतें दूर करने में शिथिलता बरती है, उसकी रिपोर्ट तीन हफ्ते के भीतर तैयार कर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
सम्राट चौधरी ने अनुमंडल में आपात चिकित्सा (ट्रामा सेंटर), विद्यालयों में पेजयल-शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति सहित 11 योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों में ड्राप आउट कम करने और पढाई की गुणवत्ता सुधारने के लिए पूर्णिया मॉडल के स्मार्ट क्लास शुरू करने का निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिन ट्रामा सेंटर पर डॉक्टर और नर्स की कमी है, उसे तुरंत दूर किया जाए। इसके लिए प्रतिनियुक्ति पर दूसरी जगह काम करने वाले डॉक्टरों का डेपुटेशन रद करने और नर्सों की नियुक्ति के लिए सरकार के अधियाचना भेजी जानी चाहिए।