मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
11-Dec-2025 09:01 PM
By First Bihar
DARBHANGA: दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के नवटोला मोहल्ले में भाजपा नेता के बंद घर में 10 लाख की चोरी हो गयी है। चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। चोरों ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब घर पर कोई नहीं था। घर का पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए पटना गया हुआ था।
चोरी भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री प्रो. संजय पासवान, उनके भाई दरभंगा नगर निगम के पूर्व मेयर अजय पासवान, और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश के आवास में हुई। परिवार के सभी सदस्य पटना में अपने भगीना की शादी में शामिल होने गए थे, जिसके कारण घर बंद था। इसी बीच चोरों ने मौके का फायदा उठाकर ताला तोड़ा और नकदी व कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए।
चोरी का खुलासा तब हुआ जब रोजाना सफाई करने वाली महिला घर पहुंची। उसने मुख्य दरवाज़े का टूटा ताला देखा और तुरंत इसकी सूचना गृहस्वामी को दी। खबर मिलते ही परिवार पटना से तुरंत दरभंगा लौट आया। सूचना पर बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने इसे गंभीर मामला मानते हुए जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।