ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / maha kumbh : सीएम नीतीश ने किया ऐलान, महाकुंभ में मृत बिहारियों...

maha kumbh : सीएम नीतीश ने किया ऐलान, महाकुंभ में मृत बिहारियों के परिजनों को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये

maha kumbh : महाकुंभ भगदड़ में बिहार के मृत 11 लोगों के परिजनों के लिए सीएम नीतीश कुमार ने मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही घायलों के लिए भी सहायता राशि की घोषणा की गई है।

01-Feb-2025 02:43 PM

By First Bihar

maha kumbh : देश भर में इन दिनों महाकुंभ मेले की धूम है। ऐसे में पिछले दिनों अमृत स्नान के दौरान यहां से भगदड़ की खबरें सामने आई और इस घटना में कई लोगों की जान चली गई। इसके बाद इसको लेकर काफी राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है। इस हादसे में बिहार के भी कुछ लोगों की जान चली गई। ऐसे में अब बिहार के मृतकों के लिए सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा एलान किया है। 


दरअसल, मौनी अमावस्या पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मची भगदड़ में बिहार के 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर दुख जताया है और मृतकों के आश्रितों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 


मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी और घायल श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री राहत कोष से 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि घायल श्रद्धालु शीघ्र स्वस्थ हों।’


गौरतलब हो कि, महाकुंभ में मची भगदड़ में मरने वाले बिहार के 11 लोगों में गोपालगंज जिले के 04, औरंगाबाद के 02, पटना के 01, मुजफ्फरपुर के 01, सुपौल के 01, बांका के 01 और पश्चिमी चंपारण के 01 श्रद्धालु शामिल हैं। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सहायता पहुंचाने और घायलों के इलाज में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बिहार सरकार ने जिला अधिकारियों को प्रभावित परिवारों से समन्वय स्थापित कर सहायता पहुंचाने का आदेश दिया है।