ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / patna-news / Chhath Puja 2025: पटना में इन जगहों पर छठ पूजा करने पर रहेगी...

Chhath Puja 2025: पटना में इन जगहों पर छठ पूजा करने पर रहेगी रोक, जिला प्रशासन ने जारी की खतरनाक गंगा घाटों की सूची

Chhath Puja 2025: छठ पूजा 2025 को लेकर पटना जिला प्रशासन ने खतरनाक और अनुपयुक्त घाटों की सूची जारी की है। इन घाटों पर पूजा करने की मनाही होगी। सुरक्षित व्यवस्था के लिए वैकल्पिक इंतज़ाम किए जा रहे हैं।

22-Oct-2025 07:17 PM

By FIRST BIHAR

Chhath Puja 2025: दिवाली के खत्म होने के साथ ही बिहार में छठ पूजा की तैयारियों तेज हो गई है। पटना में जिला प्रशासन ने छठ पर्व को शांतिपूर्व ढंग से संपन्न कराने के लिए कमर कस लिया है। जिला प्रशासन की तरफ से पटना के खतरनाक और वैसे छठ घाटों की सूची जारी की गई है, जहां छठ व्रत नहीं किया जा सकता है।


दरअसल, पटना जिला प्रशासन ने छठ महापर्व को लेकर गंगा नदी के घाटों एवं जल-स्तर की वर्तमान स्थिति के अनुसार पटना शहरी क्षेत्र के खतरनाक तथा अनुपयुक्त घाटों की सूची जारी की है। जिला प्रशासन की तरफ से पटना के कंटाही घाट, राजापुर पुल घाट, पहलवान घाट, बाँस घाट, बुद्धा घाट एवं नया पंचमुखी चौराहा घाट को खतरनाक घोषित किया है। इन घाटों पर छठ पूजा करने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।


कलेक्टोरेट घाट एवं महेंद्रू घाट के एप्रोच रोड में वर्तमान समय में पानी है। जिला प्रशासन द्वारा रास्ता बनाने का कार्य किया जा रहा है। एलसीटी घाट पर नदी के कटाव, पानी की गहराई, घाटों की भौगोलिक स्थिति इत्यादि बिंदुओं पर आकलन किया जा रहा है। इसके सुरक्षित या ख़तरनाक होने के बारे में 1-2 दिन में निर्णय लिया जाएगा। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एलसीटी घाट पर तालाब का निर्माण किया जा रहा है।


इसके अलावा जिला प्रशासन ने टीएन बनर्जी घाट, मिश्री घाट, जजेज घाट, अदालत घाट एवं गुलबी घाट को छठ पूजा के लिए अनुपयुक्त बताया है। यह वैसे घाट हैं जहां जल-स्तर काफ़ी कम होने तथा दलदल होने के कारण छठ अर्घ्य के लिए उपयोगी नहीं है। बता दें कि आगामी 25 अक्टूबर से छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू होने जा रहा है, जिसको लेकर पटना के घाटों पर जिला प्रशासन की तरफ से तमाम तरह की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।