Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
23-Oct-2025 09:16 AM
By First Bihar
Chhath Puja 2025: छठ महापर्व की को लेकर बिहार के प्रवासी हरियाणा जैसे राज्यों से घर लौटने को बेताब हैं और ऐसे में इस बार इनकी यात्रा थोड़ी आसान बनाने की कोशिश की गई है। हरियाणा सरकार ने बिहार के अनुरोध पर विशेष एसी बस सेवाएं शुरू की हैं जो पूर्णिया, मधुबनी, बेगूसराय, पटना और गया जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेंगी।
परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि बिहार सरकार के पत्र के बाद यह निर्णय लिया गया, क्योंकि हरियाणा में काम करने वाले बिहारवासी छठ पर बड़ी संख्या में लौट रहे हैं। लंबे रूट को ध्यान में रखते हुए एसी बसें चलाई जा रही हैं, ताकि यात्रा आरामदायक और सुरक्षित रहे। विज ने कहा, "हमारा मकसद है कि श्रद्धालु समय पर और सुखद सफर के साथ परिवार से जुड़ सकें।" यह सेवा बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम और निजी ऑपरेटरों के PPP मॉडल पर चल रही है, जिसमें 14 बसें टर्न-वाइज संचालित होंगी।
ये बसें 30 नवंबर तक चलेगीं और यात्रियों को ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी, वे BSRTC की वेबसाइट या ऐप से सीट बुक कर सकते हैं। मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार श्रमिकों, व्यापारियों और छात्रों की हर जरूरत को समझती है और जनहित में लगातार काम कर रही है। बिहार से सहरसा, पूर्णिया और मधुबनी जैसे इलाकों के लोग हरियाणा के अंबाला, पानीपत और गुरुग्राम जैसे शहरों में मजदूरी या नौकरी करते हैं, इसलिए यह सेवा उनके लिए वरदान की तरह साबित होगी।
रूट और टाइमिंग्स
अंबाला से पूर्णिया के लिए दो बसें, एक शाम 4 बजे और दूसरी 4:30 बजे रवाना होगी। अंबाला से मधुबनी के लिए शाम 5 बजे बस चलेगी। पानीपत से मधुबनी के लिए तीन बसें दोपहर 12 बजे, 3 बजे और शाम 5 बजे निकलेंगी। गुरुग्राम के राजीव चौक से बेगूसराय के लिए शाम 5 बजे, पटना के लिए 6 बजे और गया के लिए 7 बजे बसें रवाना होंगी। ये बसें एसी सुविधा से लैस हैं और यात्रा के दौरान पानी, स्नैक्स और सुरक्षा का इंतजाम रहेगा। टिकट की कीमतें किफायती रखी गई हैं, ताकि हर वर्ग के यात्री आसानी से बुक कर सकें।