ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / patna-news / महापर्व पर बादशाह इंडस्ट्रीज ने छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया...

महापर्व पर बादशाह इंडस्ट्रीज ने छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण, मंत्री अशोक चौधरी भी रहे मौजूद

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय से हुई। इस अवसर पर बादशाह इंडस्ट्रीज ने छठ व्रतियों में 2500 पूजन सामग्री किट वितरित किए। संस्थापक जगजीवन सिंह ने जल संरक्षण और पेड़ लगाने का संदेश भी दिया।

25-Oct-2025 07:28 PM

By First Bihar

PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत आज नहाय खाय के साथ हो गयी है। चार दिवसीय इस पर्व को लोग धूमधाम के साथ मना रहे हैं। इस मौके पर बादशाह इंडस्ट्रीज की ओर से छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी मौजूद थे।  


धूप अगरबत्ती एवं हवन सामग्री के निर्माता बादशाह इंडस्ट्रीज के संस्थापक जगजीवन सिंह एवं समस्त बादशाह परिवार के सौजन्य से आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर छठ वर्तियों के बीच 2500 सूप पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया । इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक कुमार चौधरी, विधान पार्षद संजय सिंह, एवं धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणवीर नन्दन, नगर परिषद छोटू सिंह, आसिफ कमाल, ओम प्रकश सेतु, सुषमा साहु, अनजुम आरा, मनवीर सिंह, स्वर्ण सिंह, अनिल यादव, कवलजीत सिंह, रणजीत सिंह छाबड़ा, गुरमेज सिंह कमलजीत सिंह बग्गा, राजीव कुमार (बुल्लू जी) एवं माँ वैष्णो देवी सेवा समिति, श्री श्री राम नवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति, भारत विकाश परिषद्, लायन क्लब फैवरिट श्री गुरुसिंह सभा गोबिन्द नगर चितकोहरा एवं समाज सेवी लोगों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया |


इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक सरदार जगजीवन सिंह, मनबीर सिंह, स्वर्ण सिंह ने बताया कि छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण पिछले 17 वर्षो से लगातार करते आ रहे हैं। लोक आस्था के इस महापर्व पर पूरे देश एवं बिहार वासियों से सरदार जगजीवन सिंह ने हाथ जोड़कर विनती किया कि हम सब मिलकर संकल्प लें कि एक पेड़ अवश्य लगाएगे ताकि जल का संरक्षण हो सके। हमलोगों के जीवन में जल बहुत जरूरी है। जल है तो जीवन है। जल संरक्षण के लिए हरियाली बहुत जरूरी है और हरियाली के लिए एक पेड़ लगाना जरूरी है। छठी मइया से बिहार की दिन-दुनी, रात चौगुनी तरक्की की कामना बादशाह अगरबत्ती के निदेशक सरदार जगजीवन सिंह ने की। उन्होंने लोगों को जीते जी रक्त दान, मृत्युपरांत अंग दान करने को प्रेरित किया। 

news image