Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
23-Oct-2025 08:55 AM
By First Bihar
Bihar News: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। दानापुर रेल मंडल के निर्देश पर किऊल जंक्शन सहित लखीसराय स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। छठ पर्व के दौरान गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा हर संभव एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। प्लेटफॉर्म पर बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, पीने के पानी के स्टॉल, तंबू (टेंट) और सूचना काउंटर लगाए गए हैं।
रेलवे ने यह भी सुनिश्चित किया है कि स्टेशन पर मौजूद हेल्प डेस्क लगातार सक्रिय रहें, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत सहायता मिल सके। सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन ने विशेष कदम उठाए हैं, जिसमें आरपीएफ और जीआरपी की अतिरिक्त तैनाती शामिल है।
संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर: अधिकारियों को स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर गश्त बढ़ाने, भीड़ नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, स्टेशन पर लगे लाउडस्पीकर सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को लगातार सावधानी और शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि छठ पर्व के दौरान देश और विदेश में काम कर रहे लोग अपने घर लौटते हैं, जिससे ट्रेनों और स्टेशनों पर भारी भीड़ रहती है। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया है। इसके तहत भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त टिकट चेकिंग, प्लेटफॉर्म पर सीसीटीवी निगरानी, और मेडिकल सुविधा की व्यवस्था भी की गई है।
रेलवे ने यह सुनिश्चित किया है कि छठ पर्व समाप्त होने के बाद भी अगले पांच दिनों तक विशेष सुरक्षा और सुविधा व्यवस्था जारी रहे, ताकि लौटते हुए यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही यात्रियों को स्टेशन पर सुरक्षा निर्देशों का पालन करने, भीड़ वाले स्थानों पर धैर्य बनाए रखने और अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।