देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
04-Oct-2025 08:20 AM
By First Bihar
BPSC Candidates Protest: पटना में शनिवार को बीपीएससी अभ्यर्थियों का बड़ा आंदोलन प्रस्तावित है। आंदोलन की शुरुआत सुबह 10:30 बजे पटना विश्वविद्यालय (PU) से मार्च के रूप में होनी थी। बता दें कि अभ्यर्थियों की मुख्य मांग है कि बीपीएससी (Bihar Public Service Commission) द्वारा TRE 4 भर्ती में एक लाख बीस हजार से अधिक पदों पर विज्ञापन जारी किया जाए और भर्ती प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए।
दरअसल, आंदोलन की तैयारी के बीच बड़ा घटनाक्रम तब सामने आया जब इस आंदोलन का नेतृत्व करने वाले छात्र नेता दिलीप कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, दिलीप कुमार को दरभंगा के लहेरियासराय से गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया गया। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आंदोलन को हिंसक होने से रोकने के लिए की गई है।
अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार और आयोग लगातार भर्ती प्रक्रिया में देरी कर रहे हैं, जिससे हजारों उम्मीदवारों का भविष्य अंधकार में फंसा हुआ है। उनका कहना है कि वर्षों से परीक्षा की तैयारी करने के बावजूद नियुक्ति की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो रही है। इससे बेरोजगार युवाओं में गहरा आक्रोश है।
दरअसल, बिहार में शिक्षक भर्ती (TRE) हमेशा से विवादों में रही है। कई बार विज्ञापन में बदलाव, रिक्तियों की संख्या घटने-बढ़ने और परीक्षा की तिथियों में देरी ने उम्मीदवारों की चिंता बढ़ा दी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर सरकार और आयोग ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन और भी बड़ा और उग्र रूप ले सकता है।
इस बीच, पटना जिला प्रशासन और पुलिस ने आंदोलन से निपटने के लिए सख्त सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं। शहर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
छात्र नेताओं का कहना है कि चाहे जितनी भी बाधाएं आएं, वे अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे और आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाएंगे। हिरासत में लिए गए दिलीप कुमार के समर्थक अब और आक्रोशित हो गए हैं और उनका कहना है कि वे पटना में हर हाल में मार्च निकालेंगे।