Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
14-May-2025 02:34 PM
By First Bihar
Patna News: बिहार की राजधानी पटना स्थित बी.एन. कॉलेज (B.N. College) में मंगलवार को हुई बमबाजी की घटना के बाद घायल छात्र सुधीर कुमार की मौत हो गई है। यह खबर सामने आते ही कॉलेज परिसर और छात्र समुदाय में गहरा आक्रोश और शोक का माहौल है। मृतक छात्र सुधीर रोहतास जिले के भालुनी गांव का निवासी था और उसके पिता का नाम धर्मेंद्र पांडेय है।
मंगलवार को कॉलेज परिसर में दो छात्र गुटों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया। दोपहर करीब 1 बजे के आसपास कॉलेज के परीक्षा भवन के गलियारे में अचानक देसी बम फेंका गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और छात्र जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही मिनटों में दूसरा बम कॉलेज गेट के पास फेंका गया, जिससे लोहे की ग्रिल गिर गई और एक छात्र उसकी चपेट में आ गया। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सिलिंग का हिस्सा भी गिरा, जिससे सुधीर के सिर पर गंभीर चोट आई।
घायल अवस्था में सुधीर को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। बाद में उसे मेदांता अस्पताल में रेफर किया गया। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद सुधीर की मौत हो गई। इसकी पुष्टि उसके मामा ने की है। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने बीएन कॉलेज को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन को भी घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।
वहीं, कॉलेज में दोनों छात्र प्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं, और अन्य छात्र बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। सुधीर की मौत की खबर से परिजन सदमे में हैं और रो-रोकर बुरा हाल है। पीरबहोर थाना प्रभारी अब्दुल हलीम ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने यह भी कहा कि यह हमला छात्र गुटों के आपसी विवाद का नतीजा हो सकता है। इस घटना ने पटना विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परीक्षा के दौरान खुलेआम बमबाजी और हिंसा न केवल छात्रों की जान को खतरे में डालती है, बल्कि शैक्षणिक माहौल को भी प्रभावित करती है।