Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
03-Jun-2025 07:49 PM
By First Bihar
Bihar News: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद की अंधेर नगरी के युवराज हैं। लालू की अंधेर नगरी में कानून-व्यवस्था व्यवस्था का नामोनिशान नहीं था। इसलिए तेजस्वी को अंधेरा पसंद है। सुशासन की रौशनी में उनकी आंखें चौंधिया जाती हैं, कुछ दिखायी नहीं देता। जरूरत प्रदेश के हालात बदलने की नहीं, बल्कि तेजस्वी यादव के नजर और नजरिया बदलने की है। तेजस्वी यादव को दूसरे की कमीज को देखने के पहले अपनी कमीज़ के दागों को देखना चाहिए।
भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि तेजस्वी यादव सिर्फ हवा-हवाई बातें करते हैं, उनकी बातें यथार्थ से काफी दूर होती है। सच यह है कि बिहार में सुशासन है और न कोई अपराधी बच सकता है और न ही लापरवाही बरतने वाला कोई अधिकारी। दुष्कर्म पीड़िता के इलाज में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। मामले की जांच के लिए तीनों डायरेक्टर इन चीफ के नेतृत्व में जांच समिति गठित की गई है। यह समिति मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच और पटना के पीएमसीएच में सारी जानकारी लेगी।जो भी इस मामले में दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी। साथ ही, दुष्कर्म के आरोपी को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से 15 दिनों में सख्त सजा दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि इसी का नाम सुशासन है। दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। लालू-राबड़ी के शासनकाल में स्पीडी ट्रायल का लोग नाम भी नहीं जानते थे। सजा दिलाने की बात तो दूर, अपराधियों को छोड़ देने सीएम हाऊस से फोन आते थे। जंगल राज और सुशासन में क्या फर्क है यह बिहार की जनता देख रही है और महसूस कर रही है।