बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप
14-Dec-2025 05:02 PM
By First Bihar
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर भारतीय जनता पार्टी से सामने आ रही है। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लेटर जारी कर संगठनात्मक नियुक्ति के बारें में बताया। कहा कि बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
पार्टी के इस फैसले को संगठनात्मक स्तर पर एक अहम कदम माना जा रहा है। नितिन नबीन की नियुक्ति से राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बिहार के पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन नबीन को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की खबर सुनते ही उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। नितिन नवीन को बधाई देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं और एक दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं।
