Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
24-Oct-2025 07:49 AM
By First Bihar
Bihar Weather: लोक आस्था का महापर्व छठ 25 अक्टूबर से नहाय-खाय के साथ शुरू होने जा रहा है और इसके साथ ही इधर बिहार का मौसम भी नई करवट ले रहा है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट, पटना के अनुसार पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर सहित 24 जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
गुरुवार को मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने और पुरवा हवाओं के कारण सामान्य रहा, लेकिन सुबह हल्की धुंध ने गंगा किनारे और तराई इलाकों को ढक लिया। अगले कुछ दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 27 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है।
गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री की कमी के साथ 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.1 डिग्री रहा। मोतिहारी में सबसे ज्यादा 35.0 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जबकि गया में अधिकतम 29.0 और न्यूनतम 23.4 डिग्री, भागलपुर में अधिकतम 32.7 और न्यूनतम 23.0 डिग्री और मुजफ्फरपुर में अधिकतम 30.6 और न्यूनतम 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
जीरादेई, मधुबनी, सुपौल, वैशाली और बांका में तापमान में मामूली वृद्धि हुई, लेकिन ज्यादातर जिलों में ठंडक हावी रही। अब IMD ने छठ पूजा (25-28 अक्टूबर) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें बंगाल की खाड़ी से आने वाले निम्न दबाव क्षेत्र के कारण पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया सहित 20 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान न्यूनतम 18-20 डिग्री और अधिकतम 28-32 डिग्री के बीच रहेगा और 30-40 किमी/घंटे की रफ़्तार से हवाएं चल सकती हैं।
छठ के व्रतियों के लिए यह मौसम सावधानी बरतने का संकेत है। नहाय-खाय और अर्घ्य के दौरान बारिश से बचाव के लिए छाते, रेनकोट और गर्म कपड़े साथ रखें। प्रशासन ने घाटों पर अस्थायी छतें, मेडिकल कैंप और सुरक्षा बल तैनात किए हैं। सूर्यास्त और सूर्योदय के समय धुंध का असर बढ़ सकता है, इसलिए घाटों पर जल्दी पहुंचें।